फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: निर्धारित दाम से किसानों को 250 रुपये महंगा बेचा डीएपी का बैग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 32 रानीला स्थित खाद-बीज केंद्र पर कार्रवाई करती संयुक्त टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी/बौंदकलां। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में वीरवार दोपहर संयुक्त टीम ने रानीला स्थित एक खाद-बीज केंद्र पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान यहां संचालक के निर्धारित रेट से 250 रुपये महंगा डीएपी का बैग बेचने का खुलासा हुआ। इतना ही नहीं यहां स्टॉक रजिस्टर भी दुरुस्त नहीं पाया गया। इन अनियमितताओं पर संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग ने बौंदकलां थाने में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि रानीला स्थित शिव-खाद बीज भंडार पर सरकार द्वारा निर्धारित 1350 रुपये की जगह किसानों को 1600 रुपये में डीएपी का बैग दिया जा रहा है। इस आधार पर एएसआई नरेंद्र कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता वीरवार दोपहर बाद दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर खाद-बीज केंद्र पर दबिश दी गई।
विज्ञापन

केंद्र पर पहुंची संयुक्त टीम को रानीला और सौंप निवासी दो किसान हाजिर मिले। उनसे बातचीत की गई तो पता चला कि संचालक प्रवीन ने उन्हें डीएपी के दो बैग 3200-3200 रुपये में बेचे है जबकि नियमानुसार इनकी कीमत 2700-2700 बनती है। इसके बाद कृषि विभाग के एसडीओ कृष्ण कुमार ने जब स्टॉक रजिस्टर की जांच की तो दुरुस्त नहीं पाया गया। स्टॉक रजिस्टर में केवल पांच बैग दर्ज मिले जबकि मौके पर 27 बैग पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी मिली खामियां
इसके अलावा दुकान पर स्टॉक बोर्ड, साइन बोर्ड व डिस्पले बोर्ड भी नहीं लगा पाया गया। एसडीओ कृष्ण कुमार ने तमाम अनियमितताओं पर संज्ञान लेते हुए बौंदकलां थाना पुलिस को मौके पर बुलाया और वहां लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने सभी बैग को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed