फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chance of rain if one more western disturbance becomes active

आठ से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chance of rain if one more western disturbance becomes active
आठ से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर बारिश की संभावना
विज्ञापन

चरखी दादरी। क्षेत्र में रविवार को मौसम साफ एवं शुष्क रहा। दिनभर धूप खिली जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान 21.08 डिग्री व न्यूनतम 6.01 डिग्री दर्ज किया गया। आठ फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावनाएं हैं।
जिला में दो फरवरी को मौसम में बदलाव आया था। तीन फरवरी को दिनभर आसमान में बादल छाये रहे और 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं, जिससे शीतलहर का प्रकोप बना रहा। चार व पांच फरवरी को कोहरा छाए जाने से लोगों को परेशानी हुई। रविवार को सुबह ही धूप खिल गई, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। धूप खिलने पर बाजारों व पार्क आदि में रौनक लौटी है। पार्क में बच्चे खेलते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, किसान संजय कुमार, सुरेंद्र व रामकिशन का कहना है कि अब तो धूप खिलने से ही फसलें सही प्रकार से विकास एवं वृद्धि कर सकेंगी। कई दिनों तक धूप नहीं खिलने की वजह से फसलों में नुकसान हो रहा था। धूप से ही पौधे भोजन बनाने की प्रक्रिया पूरी करते हैं। इन किसानों ने बताया कि इस समय फसलों में सिंचाई की जरूरत नहीं है। अब तो मौसम साफ रहने में ही फायदा है। जिला में करीब 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों व करीब 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी एवं क्षेत्रीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भारत में एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की वजह से मैदानी राज्यों हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में ठंड का सिलसिला जारी है। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावनाएं हैं। मध्यम श्रेणी का वेस्टर्न डिस्टरबेंस आठ फरवरी को फिर से भारत के उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है, जिससेे हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed