फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Challans issued to 673 vehicles; fines exceeding 1.45 crore Rupees imposed

Charkhi Dadri News: 673 वाहनों के चालान, एक करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक का लगाया जुर्माना

Tue, 25 Aug 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 25 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to 673 vehicles; fines exceeding 1.45 crore Rupees imposed
बैठक में मौजूद अधिकारीगण।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 673 वाहनों के चालान किए गए हैं। इन वाहन चालकों पर कुल एक करोड़ 45 लाख 55 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह जानकारी लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में दी गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. वीरेन्द्र सिंह व आशीष सांगवान ने की। इस दौरान जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने और कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधार कार्य करवाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़कों पर यातायात संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों एवं यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से तेज गति से वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया।


बैठक में अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों के चालान कर उन्हें नियमानुसार जब्त करने की कार्रवाई की जाए। वहीं, सुरक्षित वाहन नीति के तहत निजी स्कूलों की बसों की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में डीएसपी धीरज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed