फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chairs broke, passengers upset

Charkhi Dadri News: बस स्टैंड परिसर में कुर्सियां टूटीं, यात्री परेशान

Wed, 23 Oct 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 23 Oct 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Chairs broke, passengers upset
चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर में पुरानी बसों की सीटों पर बैठे यात्री।
चरखी दादरी। शहर स्थित बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के लिए रखवाई गईं कुर्सियां टूटी पड़ी हैं। नए बेंच की बजाय डिपो अधिकारियों की ओर से पुरानी बसों की सीटें रखवाकर यात्रियों के बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसे यात्रियों ने नाकाफी बताया है।
विज्ञापन

शहर के बस स्टैंड परिसर में नौ बूथ बने हैं। इनमें हर बूथ के अनुसार यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा प्रदान की गई है। परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए कई प्रकार से व्यवस्था की गई है। इनमें बूथ अनुसार कुछ जगहों पर लोहे की कुर्सियां रखी गई हैं और कुछ जगहों पर पुरानी बसों की सीटें लगाई गई हैं। परिसर में बैठने के लिए सीमेंट के बेंच भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डिपो अधिकारियों की ओर से चार बूथों पर पीछे की तरफ पुरानी बसों की सीटें रखी गई हैं। परिसर में दो बेंचों से तीन कुर्सियां भी टूटी हैं। यात्रियों के बैठने के लिए बूथ नंबर 2, 5, 6 और 8 पर पुरानी बसों की सीटों से काम चलाया जा रहा है। बस स्टैंड पर रोजाना करीब 30,000 यात्री आते हैं। दोपहर के समय सबसे अधिक भीड़ रहती है। यात्रियों को बैठने के लिए जगह नहीं मिलती तो कभी यात्री अपने बूथ छोड़कर अन्य बूथों की सीटों पर जाकर नहीं बैठते। बस आने तक यात्री बूथ पर नीचे बैठकर इंतजार करते रहते हैं। अब दिवाली का त्योहार आ रहा है और त्योहारी सीजन में लोगों का आवागमन बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी बेंच में उलझते हैं बैग : टूटी कुर्सियां भी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। कई बार यात्री जल्दबाजी में इनके पास निकलते हैं तो बैग और चप्पल आदि आदि इनमें उलझ जाते हैं। आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और उस दौरान यात्रियों को बैठने के लिए बस और कुर्सी का लंबा इंतजार रहेगा। विभाग को त्योहारी सीजन से पहले कुर्सियाें को दुरुस्त कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed