फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   bus

ग्राम सचिव की परीक्षा के लिए रोडवेज ने भेजी 27 बसें

Sun, 10 Jan 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
bus
बस स्टैँड परिसर में बस के अंदर बैठे परीक्षार्थी - फोटो : CharkhiDadri
ग्राम सचिव पद की परीक्षा देने के लिए शनिवार को अभ्यर्थी शनिवार सुबह 4:00 बजे बस स्टैंड पर पहुंचने शुरू हो गए थे। शहर के बस स्टैंड से सुबह 27 बसों से करनाल, सिरसा, रेवाड़ी, यमुनानगर व भिवानी के लिए 1404 से रवाना हुए। परीक्षा के लिए बसों की स्पेशल बुकिंग की गई।
विज्ञापन

ग्राम सचिव पद की परीक्षा के लिए जिला से उम्मीदवार सुबह ही रवाना होने शुरू हो गए थे। सुबह चार बजे ही उम्मीदवार बस स्टैंड पर पहुंचने शुरू हो गए थे। रोडवेज विभाग की ओर से भी बसों की उचित व्यवस्था की गई ताकि उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जा सके। डिपो में करीब 155 बसें हैं।
विज्ञापन

शनिवार तड़के जैसे ही परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी बस स्टैंड पहुंचें तो केंद्र के अनुसार बसों की बुकिंग की गई। एक ही जिले के 52 अभ्यर्थियों को बस से भेजा गया। बुकिंग काउंटर पर सुबह से कतार लग गई। डिपो में इंचार्ज व अन्य कर्मचारियों ने बसों की रवानगी व अन्य आवश्यक प्रबंध किए ताकि उम्मीदवारों को परेशानी ना होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार होने से पहले अभ्यर्थियों को कोरोना से बचाव संबंधी आवश्यक हिदायतें भी दी गई।
भिवानी के लिए सबसे ज्यादा बसें बुक
भिवानी परीक्षा केंद्र के लिए सबसे ज्यादा 15 बसों की बुकिंग की गई। इसके अलावा सिरसा के लिए तीन बसें रवाना की गई। दो बसें यमुनानगर भेजी गई। पांच बसें रेवाड़ी और दो बसें करनाल परीक्षा केंद्रों में भेजी गई। भीषण ठंड में उम्मीदवार बसों के इंतजार में सुबह जल्द ही बस स्टैंड परिसर पहुंच गए थे। तत्काल बुङ्क्षकंग की सुविधा उपलब्ध करवाकर बसों को रवाना किया गया। ठंड में खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी हुई। उम्मीदवारों का कहना था कि परीक्षा केंद्र 200 किलोमीटर दूर बनाए जाने से परेशानी ज्यादा हो रही है। काफी परीक्षार्थियों को तो परीक्षा से एक दिन पहले ही घर से रवाना होना पड़ा है। ठंड के मौसम में दूर पहुंचने में और भी परेशानी बढ़ गई।
परीक्षा केंद्रों के लिए 27 बसें भेज दिए जाने पर लोकल रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। बसें कम हो जाने पर कोसली, झाड़ली, बाढड़ा,लोहारू आदि रू टों पर बसों की संख्या में कमी करनी पड़ी। इन रूटों के फेरे कम कर दिए गए।
क्या बोले अभ्यर्थी
मेरा परीक्षा केंद्र सिरसा है। परीक्षा केंद्र पहुंचने में बेहद परेशानी हो रही है। सुबह तीन बजे घर से निकलना पड़ा। सरकार को 50 किलोमीटर की परिधि में परीक्षा केंद्र बनाने चाहिए थे। किराया भी ज्यादा खर्च होता है और ऊपर से भीषण ठंड झेलनी पड़ रही है। परीक्षा इतनी दूर नहीं होने चाहिए।
कर्मवीर झिंझर
हरियाणा के बार्डर पर स्थित जिलों में परीक्षा केंद्र बनाना सरासर अनुचित है। 50 किलोमीटर दूरी तक परीक्षा केंद्र होने चाहिए। ठंड में आने जाने में परेशानी और भी बढ़ जाती है। मैं सुबह तीन बजे घर से निकला था। गांव से दादरी बस स्टैंड पहुंचकर बस पकडनी पड़ी है। सरकार को नौकरियों की परीक्षा के लिए केंद्र ज्यादा दूर नहीं बनाने चाहिए।

गुलाब सिंह हड़ोदी
उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई। बुकिंग करके सभी उम्मीदवारों को सीट अलॉट करवाई गई हैं। ठंड में कर्मचारी भी सुबह जल्द ही बसों की व्यवस्था करने में जुट गए थे। डिपो से 27 बसों को परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया गया है।
डीआई नर सिंह, रोडवेज डिपो दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed