फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Broker brother absconding with Rs 12.70 crore from 138 people arrested from Varanasi

Charkhi Dadri News: 138 लोगों से 12.70 करोड़ लेकर फरार आढ़ती भाई वाराणसी से गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 12 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Broker brother absconding with Rs 12.70 crore from 138 people arrested from Varanasi
वाराणसी में गिरफ्तार आरोपी भाइयों के साथ चरखी दादरी के डीएसपी अशोक कुमार और पुलिस कर्मचारी। 
चरखी दादरी। अपने ही गांव के 138 लोगों से करीब 12.70 करोड़ रुपये ठगने के बाद परिवार समेत फरार होने वाले दो आढ़ती भाइयों को एसआईटी ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी उन्हें दादरी ले आई और यहां कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए उन्हें आठ दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

दादरी मुख्यालय के डीएसपी अशोक कुमार ने वीरवार शाम प्रेसवार्ता कर दोनों आरोपियों रामनिवास और सुरेश की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि झिंझर के ग्रामीणों ने दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह में एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों के रुपये लेकर आढ़ती भाइयों के परिवार समेत फरार होने की शिकायत की थी। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे रुपयों की बरामदगी कराने की मांग की थी। एसपी के निर्देश और पीड़ितों की तहरीर के आधार पर दादरी शहर थाना पुलिस ने आठ दिसंबर 23 को रामनिवास और उसके भाई सुरेश समेत उनके 12 परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जांच के लिए एसपी नितिका गहलोत ने उनकी अगुवाई में एक एसआईटी गठित की थी जिसमें आर्थिक अपराध शाखा, सीआईए और साइबर सेल प्रभारी को शामिल किया गया था। टीम ने आरोप की जांच गहनता से की तो आरोपी रामनिवास और सुरेश की मौजूदगी वाराणसी में मिली। इसके तुरंत बाद टीम वाराणसी पहुंची और वहां से दोनों भाइयों को दबोच लिया। वीरवार शाम ही उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया।

- 39 दिन बाद 715 किलोमीटर दूर से हुई गिरफ्तार
आरोपी दोनों भाई लोगों से रुपये ठगने के बाद गत दो दिसंबर को फरार हुए थे। इसके बाद से उनका और परिवार के किसी सदस्य का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस टीम ने 39 दिन बाद 715 किलोमीटर दूर जाकर वाराणसी से उन्हें काबू किया और लंबा सफर कर पुलिस टीम उन्हें लेकर दादरी पहुंची।

- लोग ब्याज के लालच में देते थे रुपये
डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि झिंझर गांव के लोग पिछले कई साल से आढ़ती परिवार से लेन-देन करते थे। वह घर में आई नकदी ब्याज पर आढ़ती को दे देते थे। फसल बेचने से मिले रुपये भी ग्रामीण आढ़ती के पास ही जमा करवा देते थे। जिन 138 लोगाें से ठगी की गई है उनमें से 40 लोगों को पुलिस जांच में शामिल कर चुकी है।


- रिमांड अवधि के दौरान होगी बरामदगी
दोनों आरोपी भाइयों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान उनसे बरामदगी होगी। पुलिस उनकी मदद करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पता किया जाएगा कि फरार होने के बाद वह कहां ठहरे और लोगों के रुपयों का उन्होंने क्या किया? हड़पी गई रकम की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed