{"_id":"6536ab72fe268b75aa0b7bd4","slug":"bought-millet-worth-rs-8519-crore-from-farmers-waiting-for-payment-of-rs-2424-crore-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-8325-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसानों से खरीदा 85.19 करोड़ का बाजरा, 24.24 करोड़ के भुगतान का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसानों से खरीदा 85.19 करोड़ का बाजरा, 24.24 करोड़ के भुगतान का इंतजार
विज्ञापन
मंडी से बाजरा के बैग का उठान करते श्रमिक।
चरखी दादरी। इस साल गत वर्ष के मुकाबले बाजरे की आवक और खरीद करीब साढ़े तीन गुना बढ़ी है। अब तक के आंकड़ों पर गौर करें तो मंडियों में कुल 4,29,543 क्विंटल बाजरा पहुंचा है जिसमें से 3,86962 क्विंटल की खरीद हुई है। इस लिहाज से किसानों से करीब 85.19 करोड़ रुपये का बाजरा खरीदा गया है। दूसरी ओर 22 अक्तूबर की शाम तक हुए भुगतान की स्थिति देखें तो एजेंसी करीब 60.95 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है जबकि खरीदे गए बाजरे की एवज में 24.24 करोड़ रुपये का भुगतान अभी बाकी है। पिछले एक सप्ताह से आवक कम होने से खरीद मंदी हुई है जबकि इसके मुकाबले उठान कार्य तेज हुआ है। अब तक मंडियों से 83.83 प्रतिशत बाजरे का उठान हो चुका है। इस खरीद सीजन की बात करें तो दादरी मंडी में 2,59,866 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है। वहीं, बाढड़ा मंडी की बात करें तो 92562 क्विंटल और झोझूकलां में 34534 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। इस साल अब तक 14875 किसान गेटपास कटवाकर अपना बाजरा बेच चुके हैं। अब तक खरीद एजेंसी हैफेड करीब 61 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में कर चुकी है।
दादरी मंडी में 44 हजार तो बाढड़ा में 11 हजार क्विंटल बाजरे का उठान बाकी
दादरी मंडी में इस बार 2,59,866 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है और यहां से एजेंसी 2.15 लाख क्विंटल बाजरे का उठान करवा चुकी है जबकि 44 हजार क्विंटल से अधिक बाजरा अभी मंडी में है। इसी प्रकार बाढड़ा मंडी में इस साल 92562 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है, जिसमें से 81468 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है और 11 हजार क्विंटल बाजरा मंडी में पड़ा है। झोझूकलां केंद्र से 6534 क्विंटल बाजरे का उठान बाकी है।
13.76 करोड़ रुपये के बाजरे का अभी नहीं हुआ उठान
फिलहाल तीनों खरीद केंद्रों पर 62555 क्विंटल बाजरा पड़ा है और इसकी कीमत करीब 13.76 करोड़ रुपये है। ये बाजरा गोदाम में पहुंचने के बाद ही किसानों के खातों में भुगतान हो पाएगा क्योंकि गोदाम में बाजरा पहुंचने के बाद ही भुगतान प्रक्रिया हो पाती है। अब तक 10057 किसानों का भुगतान किया जा चुका है जबकि 4818 किसानों का भुगतान अभी बाकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अब तक 10057 किसानों के खातों में 60.95 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। उठान कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही बकाया राशि का भुगतान किसानों के खातों में कर दिया जाएगा। इस सीजन में कुल 3,86,962 क्विंटल बाजरा अब तक खरीदा जा चुका है।
ईश्वर सिंह मोर, प्रबंधक, हैफेड