फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   body of person was found in canal in Dadri after ten days, deceased had gone to the field to get fodder

Dadri: दस दिन बाद नहर में मिला व्यक्ति का शव, खेत में चारा लेने गया था मृतक; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 29 Jun 2024 12:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Jun 2024 12:01 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि पहले चारों ने विष्णु को बेरहमी से पीटा और फिर हत्या के सबूत मिटाने के लिए उसे नहर में फेंक दिया। उस दौरान नहर में दो फुट से भी कम पानी था और इसमें डूबने से विष्णु की मौत नहीं हो सकती।

विज्ञापन
body of person was found in canal in Dadri after ten days, deceased had gone to the field to get fodder
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चरखी दादरी में खेत में चारा लेने गए गांव सांकरोड़ निवासी एक व्यक्ति का शव नहर से बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ गए चार व्यक्तियों ने उसको मारकर नहर में फेंका है। अब दस दिन बाद बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


परिजन महेश ने बताया कि मृतक विष्णु सिंह (40) उसका सगा भाई था। विष्णु दादरी बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। 19 जून को सुबह आठ बजे वह खेत में चारा लेने गया था। उसके साथ ही गांव निवासी विनोद, कालिया, दीपू व विक्की भी गए हुए थे। इसके बाद सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने चारों को विष्णु के साथ ही देखा था। दोपहर दो बजे उसका चाचा कलम सिंह खेत में चारा काट रहा था। इस दौरान उसने चारों आरोपियों को अकेले ही देखा था।
विज्ञापन


इसके बाद सायं 4 बजे विनोद उनके घर आया और विष्णु के कपड़े व फोन देकर चला गया। जब उसकी मां ने विष्णु के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद वे विष्णु की तलाश करते हुए नहर के पास पहुंचे। वहां पर उक्त चारों व्यक्ति घूम रहे थे। देर शाम तक विष्णु का पता नहीं लगने पर उन्होंने डायल 112 पुलिस को फोन किया और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाद में सभी ने मिलकर विष्णु की जांच की तो लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर दूरी पर विष्णु का शव नहर में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शरीर पर चोटें और सिर में गहरी चोट का निशान था। परिजनों का आरोप है कि पहले चारों ने विष्णु को बेरहमी से पीटा और फिर हत्या के सबूत मिटाने के लिए उसे नहर में फेंक दिया। उस दौरान नहर में दो फुट से भी कम पानी था और इसमें डूबने से विष्णु की मौत नहीं हो सकती। परिजनों ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 व 34 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed