{"_id":"646fae4ce7d192dd41099d56","slug":"block-bondkala-sarpanch-association-submitted-memorandum-to-additional-deputy-commissioner-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-363-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीपीओ के ज्वाइन नहीं करने पर होगी विभागीय कार्रवाई : नैना चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीपीओ के ज्वाइन नहीं करने पर होगी विभागीय कार्रवाई : नैना चौटाला
Fri, 26 May 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 26 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
नैना चौटाला, पत्नी अजय चौटाला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण विकास में किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। बीडीपीओ का सतनाली से बाढड़ा तबादला होने के बावजूद 24 घंटे में ज्वाइन नहीं किया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह बात विधायक नैना सिंह चौटाला ने गांव बिलावल, बिंद्राबन हड़ौदा में जनसंपर्क अभियान के बाद सरपंचों की समस्याएं सुनते हुए कही।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का बकाया मुआवजा हो या फिर ट्यूबवेल कनेक्शन में देरी की बात हो वह सभी मामलों पर पूरी सजगता से अधिकारियों को सारी स्थिति से अवगत करवा कर समाधान का प्रयास कर रही है। रबी सीजन में प्राकृतिक आपदाग्रस्त फसलों की स्पेशल गिरदावरी की रिपोर्ट राज्य मुख्यालय पहुंच गई है, जिसे जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। दादरी व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा व सड़कों के लिए मास्टर प्लान से काम किया जा रहा है।
ग्रामीण दौरे में उनके साथ जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, खादी बोर्ड चेयरमैन राजेंद्र लितानी, प्रदेश महिला अध्यक्ष शीला भ्याण, हलका अध्यक्ष राजेश झोझू, मीडिया प्रभारी राजेंद्र हूई, भूप सिंह मांढ़ी, लक्ष्मी बलौदा, ओमधारा आदि मौजूद रहे।

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेंद्र छिल्लर को ज्ञापन सौंपने जाते खंड बौंदकलां सरपंच एसोसिएशन सदस्य।