फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Binder massacre: family dissatisfied with Dadri police investigation, demand for high level agency to be investigated

बिंदर हत्याकांड : दादरी पुलिस की जांच से परिजन असंतुष्ट, उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच करवाने की मांग

Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Binder massacre: family dissatisfied with Dadri police investigation, demand for high level agency to be investigated
सीटीएम को ज्ञापन सौंपने दादरी लघु सचिवालय पहुंचे मृतक बिंदर के परिजन। - फोटो : CharkhiDadri
एसटीएफ कर्मी की गोली से महेंद्रगढ़ चुंगी पर दम तोड़ने वाले बिंदर के परिजन दादरी पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। बुधवार को मृतक के परिजन और वकील ने इस मामले की जांच उच्चस्तरीय एजेंसी से करवाने की मांग की। इस संबंध में परिजनों ने सीटीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि दादरी पुलिस से इंसाफ मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर मृतक बिंदर के पिता कृष्ण और अन्य परिजन लघु सचिवालय पहुंचे और सीटीएम से मुलाकात की। उनका कहना है कि दादरी पुलिस से उनको न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहाकि सात फरवरी की शाम उसके बेटे की रोहतक एसटीएफ ने हत्या कर दी थी। 36 घंटे बाद उन्हें पता चला कि यह हत्या एसटीएफ ने की है। पुलिस ने एसटीएफ के सिपाही हरेंद्र को ही गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी तीन मुलाजिमों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अब तक तीन अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। मृतक के पिता कृष्ण और पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता संजीव तक्षक ने कहा कि इस मामले की जांच दादरी पुलिस की बजाय सरकार को उच्च स्तरीय एजेंसी से करवानी चाहिए।
विज्ञापन

सबूत नष्ट होने की जताई आशंका
मृतक के परिजनों और पीड़ित पक्ष के वकील संजीव तक्षक का कहना है कि सीसीटीवी के डीवीआर को पुलिस ने कब्जे में ले रखा है। उन्हें आशंका है कि पुलिस सबूत नष्ट कर सकती है, इसलिए अविलंब इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सरकार किसी उच्च स्तरीय एजेंसी को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
एसटीएफ को गत सात फरवरी को इनपुट मिला था कि रोहतक के बलियाणा निवासी विक्की पंडित हत्याकांड में जो काले रंग की अल्टो प्रयोग की गई है वह दादरी के महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप खड़ी है। इसके बाद चार सदस्यीय एसटीएफ महेंद्रगढ़ चुंगी पर पहुंची। गाड़ी से टीम के उतरते ही अल्टो सवार दादरी निवासी तीन युवकों ने हथियार बंदों को देखकर अल्टो भगा ली। पुलिस ने अल्टो सवारों को विक्की हत्याकांड के बदमाश समझा और फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली गोशाला मौहल्ला निवासी बिंदर को लगी और उसकी मौत हो गई। इस मामले में एसटीएफ के चारों कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है और एक आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

मामले की जांच अभी चल रही है। फिलहाल सिपाही हरेंद्र के खिलाफ सबूत मिले हैं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य तीनों पुलिसकर्मियों को भी जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस अपना काम ईमानदारी से कर रही है और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
हितेंद्र दांगी, इंस्पेक्टर, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed