{"_id":"66ad7895bc1e05976805d536","slug":"bike-thieves-arrested-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-121367-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: भिवानी से चुराई बाइक दादरी में बेचने आए दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: भिवानी से चुराई बाइक दादरी में बेचने आए दो युवक गिरफ्तार
Sat, 03 Aug 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
एक आरोपी लांबा तो दूसरा है नौसवा गांव का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भिवानी से चुराई बाइक दादरी बेचने आए दो युवकों को पुलिस ने नाकेबंदी कर दबोच लिया और बाइक बरामद कर ली। आरोपियों की पहचान दादरी जिले के गांव लांबा निवासी योगेश उर्फ योगी और नौसवा निवासी विशाल के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
एएसआई कुलदीप ने बताया कि वीरवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए रोहतक चौक पर मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए घिकाड़ा से दादरी की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घिकाड़ा टीम पॉइंट पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
कुछ देर बाद पुलिस टीम को बाइक सवार दो युवक दादरी की ओर आते दिखाई दिए, लेकिन पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाकर दोनों युवकों को मौके पर दबोच लिया और पूछताछ की। आरोपी पुलिस के समक्ष दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने बाइक की जांच की तो सामने आया कि एक अगस्त को यह बाइक भिवानी के हांसी गेट के पास एक पुस्तकालय के बाहर से चोरी की गई थी।