{"_id":"64739f595f137767ec056117","slug":"big-budget-soon-to-compensate-for-loss-in-agriculture-sector-jp-dalal-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-518-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि क्षेत्र में नुकसान की भरपाई के लिए बड़ा बजट शीघ्र : जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि क्षेत्र में नुकसान की भरपाई के लिए बड़ा बजट शीघ्र : जेपी दलाल
Mon, 29 May 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 29 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
काकड़ोली हट्ठी में ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल कृषि मंत्री जेपी दलाल।
बाढड़ा। भाजपा सरकार में जनता को मूलभूत सुविधाओं या कामकाज के लिए किसी नेता या अधिकारी की कोठी की परिक्रमा करने की जरूरत नहीं है बल्कि मंत्री, विधायक व अधिकारी खुद गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगें। राज्य के कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए शीघ्र ही बड़ा बजट आवंटित किया जाएगा। यह बात कृषि मंत्री जेपी दलाल ने गांव काकड़ोली हट्ठी में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कही।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढ़ी की मौजूदगी में उन्होंने कई गांवों के लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया। मंत्री ने काकड़ोली बिजली घर की क्षमता में वृद्धि करवाने, लोहे के पोल हटाकर सीमेंट के लगवाने, पेयजल आपूर्ति लाइन बिछवाने सहित कई मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि रबी सीजन की फसल का एक-एक दाना खरीदा गया है। सरकार ने जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवा रखा था उन सबकी जिंस खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं किसान परिवार से है और हमेशा किसान की आवाज में आवाज मिलाता रहा हूं। सदैव किसानों की सेवा करता आया हूं और करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि क्षतिपूर्ति पोर्टल, राजस्व विभाग व बीमा कंपनियों की ओर से स्पेशल गिरदावरी रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मनदीप डालावास,एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, पंचायत समिति चेयरमैन आनंद फौजी, पूर्व चेयरमैन भल्लेराम, मंगल गोपी, कर्मबीर नांधा, जयबीर काकड़ोली,नंबरदार एसोसिएशन हलकाध्यक्ष देवीलाल काकड़ोली, राजबाला श्योराण, संदीप धनखड़, धोलिया मांढ़ी, मुकेश पहाड़ी आदि मौजूद रहे।