फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   be aware of colours on holi

Charkhi Dadri News: लगाओ रंग पर रहे इतना ध्यान, शरीर को न पहुंचे नुकसान

Tue, 11 Mar 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 11 Mar 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
be aware of colours on holi
होली के रंग::
विज्ञापन

फोटो- 01

शहर के बस स्टैंड रोड पर लगी पिचकारी व रंगों की दुकान। संवाद
फोटो-02
डिप्टी सीएमओ, डॉ. आशीष मान।

- हर साल होली के बाद नागरिक अस्पताल में उपचार कराने पहुंचते हैं चर्म रोगी
विशेषज्ञों की राय- फूलों और गुणवत्ता वाले गुलाल से खेलें होली
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। होली रंगों व उत्साह का त्योहार है, लेकिन, गलत चीजों के प्रयोग से उत्साह मातम में बदल सकता है। होली के दिन रंग व पानी में हानिकारक चीजें न डालें। केवल प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें। साथ ही अपने शरीर के नाजुक अंग त्वचा, आंख, कान का विशेष ध्यान रखें।

चिकित्सक के अनुसार, होली पर रंग लगाना अच्छी बात है, लेकिन, रंगों में किसी रसायन या अन्य हानिकारक तत्व का मिश्रण नहीं होना चाहिए। कुछ लोग होली पर मजाक-मस्ती में कई प्रकार की चीजें मिला देते हैं। इससे रंग त्वचा पर लगते ही दुष्प्रभाव होने लगते हैं। होली के दिन रंग की जांच करें और पक्का व रसायनयुक्त रंग न लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेलते समय आंखों का बचाव करना जरूरी है। अगर किसी प्रकार का हानिकारक पदार्थ आंखों में जाता है तो आंखों में खुजली या जलन हो सकती है। इसके साथ ही अगर रासायनिक पदार्थ अधिक हानिकारक है तो आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी व्यक्ति को पहले से एलर्जी है तो होली पर रंगों से दूरी बनानी चाहिए। प्राकृतिक रंगों से खेलते हैं तो दुष्प्रभाव होने की संभावना न के बराबर रहती है। होली पर पानी में रंग मिलाकर डालना, गुब्बारे मारना, स्प्रे छिड़कना जैसी गतिविधियां होती हैं, लेकिन, गुब्बारे आदि कानों पर न मारें। इससे कान में पानी भरने जैसी समस्या हो सकती है।
चिकित्सक ने बताया कि रसायनिक रंगों के दुष्प्रभाव एक या दो दिन बाद भी आ सकते हैं। इसलिए, किसी प्रकार की शारीरिक दिक्कत होने पर चिकित्सक के पास जरूर जाएं।


ये हो सकते हैं दुष्प्रभाव के लक्षण
- आंखों में जलन होना।
- त्वचा का लाल रंग होना।
- शरीर में खुजली होना।

ये रखें सावधानियां
- रंग खेलने के बाद तुरंत साबुन लगाकर नहाएं।
- पक्के रंग का प्रयोग न करें।
- चर्मरोगी होली में रंग लगाने से परहेज करें।
- किसी प्रकार की खुजली या जलन होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
- अनजान लोगों से रंग न लगवाएं।

वर्सन:
होली पर रंगों के प्रयोग का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रासायनिक या हानिकारक पदार्थ का प्रयोग रंग या पानी में न करें। इससे सामने वाले को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही अन्य कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। रंग खेलने के बाद अच्छे से स्नान करें। किसी प्रकार की जलन या खुजली होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ, जिला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed