फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Badhwana canal will be renovated with 40 crores

बधवाना नहर का 40 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Badhwana canal will be renovated with 40 crores
चरखी दादरी। सिंचाई विभाग की ओर से जिले की बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी का 40 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार करवाया जाएगा। इसके तहत नहर का स्तर ठीक करने के साथ मरम्मत कार्य करवाया जाएगा, ताकि अंतिम छोर तक आसानी से पानी पहुंच सके। इसके लिए सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस नहर की क्षमता 172 क्यूसेक है और शहर के जलघर में इसी नहर से पानी डाला जाता है।
विज्ञापन

बधवाना नहर का निर्माण 1975 के दशक में हुआ था। गांव मंदोला-मंदोली के समीप नहर में रेत का जमाव ज्यादा मात्रा में हो जाता है। इस वजह से नहर मिट्टी आदि से अट जाती है और पानी का प्रवाह भी बाधित हो जाता है। इससे पानी अंतिम छोर तक पहुंचने में ज्यादा समय लग जाता है। टेल पर पड़ने वाले गांवों के जलघर व जोहड़ भरने में दिक्कत आती है। अब सिंचाई विभाग इस नहर की सुध लेने जा रहा है। विभाग नहर के लेवल को ठीक करवाएगा। इसे समतल रूप दिया जाएगा, ताकि पानी की किसी प्रकार की रुकावट नहीं आए। इसके लिए 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

15 गांवों के जलघर व जोहड़ में डाला जाता है पानी
यह नहर जेएलएएन से लिंक है। बाकरा हेड से ही इस नहर में पानी छोड़ा जाता है। ढाणी फौगाट पंप हाउस से नहर से पानी का उठान किया जाता है। इसके बाद करीब तीन किलोमीटर दूरी गांव कपूरी के समीप पंप हाउस बना हुआ है, जिससे पानी का उठान कर आगे माइनर व सब माइनरों में डाला जाता है। इस नहर के पानी से करीब 15 गांवों के जलघर व जोहड़ भरे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिगोवा से गोठडा तक होगा जीर्णोद्धार
विभाग गांव बिगोवा से गोठड़ा तक 31 किलोमीटर लंबाई में इसका नहर का जीर्णोद्घार करवाएगा। इसके लिए विभाग ने प्रारूप तैयार किया है। जल्दी ही इसे मंजूरी के लिए हेड ऑफिस भेजा जाएगा। सरकार से बजट की मंजूरी मिलते ही इस प्रोजेक्ट पर विभाग तत्परता से काम करने की प्लानिंग में है। इसी नहर से शहर के जलघर में पानी डाला जाता है। नहर का जीर्णोद्धार होने से शहर के जलघर में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंच सकेगा।

नहर के स्तर को ठीक करने की हमारी योजना है। जैसे सरकार से मंजूरी मिल जाती है, इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया जाएगा। गांव गोठड़ा तक नहर को ठीक किया जाएगा। जिले की नहरों की पानी की क्षमता बढ़ाने व बर्बादी रोकने के लिए विभाग पूरी कोशिश कर रहा है।
वेदपाल सिंह, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed