फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Badhwana canal overflows, freshly sown crops submerged

Charkhi Dadri News: बधवाना नहर ओवरफ्लो, ताजा बिजित फसलें जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Badhwana canal overflows, freshly sown crops submerged
बधवाना नहर ओवरफ्लो होने से गांव भागवी के समीप खेतों में भरा पानी।
चरखी दादरी। गांव भागवी के समीप बुधवार को बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी ओवरफ्लो होने से काफी एकड़ में बिजित फसल जलमग्न हो गई। विभाग अधिकारियों ने पीछे से पानी बंद कराया। पंप हाउस की लाइट ट्रिप करने की वजह से पीछे से पानी का उठान नहीं हो पाया जिससे नहर ओवरफ्लो हो गई। नहर का पानी खेतों में भर गया जिससे ताजा बिजित फसलें जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को ही इस नहर में पानी पहुंचा है। नहर में कूड़ा, घास व झाड़ियों की वजह से पानी का सही प्रकार से प्रवाह नहीं बन पाया। वहीं, अचानक ढाणी फौगाट पंप हाउस की लाइट में खराबी आ जाने से गांव भागवी के आसपास कई जगह पर पानी खेतों में भर गया जिसके चलते गेहूं व सरसों की बिजाई की हुई फसलें जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। वहीं, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और विभाग के आला अधिकारियों को नहर का पानी बंद करवाने व खेतों में भरे पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बधवाना नहर में बुधवार को 170 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। ग्रामीण अनिल कुमार, पूर्व सरपंच जितेंद्र तक्षक, आनंद कुमार, कुलदीप व लीलूराम ने बताया कि अल सुबह नहर ओवरफ्लो होने की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी गई। नहर का पानी आसपास के खेतों में भरने से करीब 100-125 एकड़ गेहूं व सरसों की फसलें जलमग्न हो गई। किसानों ने कहा कि ताजा बिजाई की गई फसलें नष्ट हो गई। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने सरकार से किसानों की पानी से नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

- विभाग ने लगाए चार पंप सेट
सिंचाई विभाग ने खेतों से पानी की निकासी के लिए चार पंप सेट लगाए हैं ताकि जल्द पानी की निकासी हो सके और फसलों को खराब होने से बचाया जा सके। नहर के पानी को पीछे से कम करवा दिया गया है। इस समय नहर में 170 के बजाय 150 क्यूसिक पानी चल रहा है। पंप हाउस की बिजली को ठीक कर दिया गया है।


---------------------------------------
पंप हाउस में बिजली खराबी की वजह से ओवरफ्लो की समस्या बन गई। नहर में घास, कूड़ा-कचरा आदि का जमाव भी इसका कारण बना है। नहर का पानी पीछे से कम करवा दिया गया है। नहर ओवरफ्लो होने से करीब 40-50 एकड़ फसल में जलभराव हुआ है। खेतों से पानी की निकासी के लिए चार पंप सेट लगाए दिए हैं ताकि जल्दी पानी की निकासी होने पर फसलों को खराब होने से बचाया जा सके।
-सतेंद्र कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
फोटो 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed