{"_id":"6a1737e746f1e69bf204352a","slug":"ba-bcom-course-in-mandhi-hariya-government-college-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-155812-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मांढ़ी हरिया राजकीय महाविद्यालय में बीए-बीकॉम कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मांढ़ी हरिया राजकीय महाविद्यालय में बीए-बीकॉम कोर्स
Wed, 27 May 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 27 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
मांढी का राजकीय महाविद्यालय। संवाद
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा देने में गांव मांढ़ी हरिया स्थित राजकीय महाविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। महाविद्यालय में बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा। यही कारण है कि यह कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सहारा बनकर उभरा है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार कॉलेज में बीए पाठ्यक्रम के लिए 160 सीटों की व्यवस्था की गई है, जबकि बीकॉम में 80 सीटें उपलब्ध हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां दाखिला लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विशेष बात यह है कि ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी अब स्थानीय स्तर पर ही स्नातक शिक्षा पूरी कर पा रहे हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी कम हो रहा है।
शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा यूथ रेड क्रॉस की इकाइयां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों, जागरूकता अभियानों और सेवा भावना से जोड़ा जाता है। वहीं जल्द ही महाविद्यालय में एनसीसी यूनिट भी शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है, जिससे विद्यार्थियों को अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन
महाविद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक आयोजनों में भाग लेकर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। इससे उनके व्यक्तित्व विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए महाविद्यालय में आधुनिक लाइब्रेरी उपलब्ध है जहां पाठ्यक्रम से जुड़ी पुस्तकों के अलावा अन्य विषयों की सामग्री भी रखी गई है। इसके साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए एसी की सुविधा भी दी गई है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी न हो।
-- -- -- -- --
विभिन्न खेलों की सुविधा भी है उपलब्ध
खेल गतिविधियों के लिए भी महाविद्यालय में बेहतर व्यवस्था की गई है। यहां क्रिकेट, कुश्ती, कबड्डी और बैडमिंटन जैसे खेलों की सुविधा उपलब्ध है। विद्यार्थी नियमित अभ्यास कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। वहीं हाल ही में महाविद्यालय में एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक, एक कंप्यूटर शिक्षक तथा भूगोल विषय के दो नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। नए स्टाफ के आने के बाद अब महाविद्यालय में शिक्षण व्यवस्था और मजबूत हुई है तथा विद्यार्थियों को सभी विषयों की पढ़ाई सुचारू रूप से मिल रही है। इससे आने वाले समय में महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।
-- -- -- -- --
महाविद्यालय में दाखिल के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे है। 31 मई तक विद्यार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए इस बार कॉलेज में भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई है।
- डॉ. प्रवीन, कार्यवाहक प्राचार्य