फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Awaken the inner powers and spread positive energy in the society: Vasudha

आंतरिक शक्तियों को जागृत कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का करें संचार : वसुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Awaken the inner powers and spread positive energy in the society: Vasudha
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए।
चरखी दादरी। कुसंग से भ्रमित हो व्यक्ति शौक से नशे की लत में पड़ जाता है। उसकी मानसिक शांति भंग होने के कारण वह तनाव का शिकार हो जाता है। कुछ पल की शांति के लिए नशे का प्रयोग कर मौत को निमंत्रण देता है। यह बात प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की झोझूकलां-कादमा शाखा की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गांव बिजना, माई खुर्द-कलां, नौरंगाबास राजपूताना में लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वचिंतन व परमात्म चिंतन से हम अपने संबंधों को मजबूत बना समाज को सशक्त बना सकते हैंं। झोझूकलां सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में कहा कि परमपिता परमात्मा शिव कल्याणकारी हैं, उनकी दिव्य शिक्षाओं व मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से आंतरिक शक्तियों को जागृत कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी नीलम ने नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा जहर है, यह नई पीढ़ी पर कहर है। ब्रह्माकुमारी रितु ने नाटक के माध्यम से आध्यात्मिकता से आत्मबल और सकारात्मक सोच से मनोबल बढ़ा नशा मुक्त गांव बनाने का संदेश दिया। माई खुर्द कलां से नरेश व रामफल ने नशा मुक्ति अभियान को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर पंच जोनी शर्मा, राजबीर, प्रकाश, सतवीर, रमजान, सुरेंद्र, संतर, पंच मोहन सिंह, रतन सिंह, सुमेर सिंह, राम सिंह, बलवान,मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed