फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   At 12:30 pm, SDM found the veterinary hospital including AYUSH and Sub Health Center locked.

Charkhi Dadri News: दोपहर साढ़े 12 बजे एसडीएम को आयुष और उप स्वास्थ्य केंद्र समेत पशु अस्पताल पर लटका मिला ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
At 12:30 pm, SDM found the veterinary hospital including AYUSH and Sub Health Center locked.
द्वारका में पशु अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सुरेश दलाल और लटका ताला।
बाढड़ा। एसडीएम सुरेश दलाल के औचक निरीक्षण में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने की पोल खुली है। आलम ये रहा दोपहर साढ़े 12 बजे द्वारका में आयुष केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र और पशु अस्पताल पर ताला लटका मिला। इतना ही नहीं गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीएम को तीन मेडिकल ऑफिसर और सात पैरामेडिकल स्टाफ के 8 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके अलावा जांच के दौरान वहां अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेश सबसे पहले द्वारका आयुष केंद्र पर पहुंचे। केंद्र पर उन्हें ताला जड़ा मिला। इसके बाद वो उपस्वास्थ्य केंद्र और पशु अस्पताल पहुंचे और वहां भी आयुष केंद्र की तरह ताला लटका मिला। इसके बाद एसडीएम ने ग्रामीणों से इन केंद्रों के संचालन और यहां मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

द्वारका के बाद एसडीएम गोपी सीएचसी पहुंचे। वहां की खामियां से एसडीएम खफा नजर आए। सीएचसी में नियुक्त तीनों मेडिकल चिकित्सक ऑफिसर ड्यूटी पर नहीं मिले। इतना ही नहीं उपस्थिति रजिस्टर से लेकर रोस्टर में कांट-छांट पाई गई। इसके अलावा किसी भी रजिस्टर पर किसी उच्चाधिकारी के हस्ताक्षर नहीं पाए गए। एक कर्मचारी ने बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करने का तर्क दिया लेकिन वो इसका प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एसडीएम बोले : करोड़ों खर्च कर बनाए गए केंद्र का हालत दयनीय

एसडीएम सीएचसी की व्यवस्थाओं को लेकर खफा नजर आए। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाया है। कर्मचारी यहां अनुशासन में नजर नहीं आ रहे। उन्होंने सरकारी क्वार्टर की सुविधा मिलने के बाद भी एचआरए काटने को लेकर सवाल किए तो संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।


- कर्मचारियों को जारी होंगे कारण बताओ नोटिस
एसडीएम ने ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर मिले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया है। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। साथ ही एसडीएम का कहना है कि लापरवाही पर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed