फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Armed robbery in Chhapar; family locked in bathroom, jewellery and cash worth lakhs looted

Charkhi Dadri News: छपार में हथियारों के बल पर डकैती, परिवार को बाथरूम में बंद कर लाखों के जेवर व नकदी लूटी

Sat, 28 Mar 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Armed robbery in Chhapar; family locked in bathroom, jewellery and cash worth lakhs looted
गांव छपार स्थित मकान, जिसमें लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के गांव छपार में वीरवार देर रात पांच नकाबपोश बदमाशों ने खेतों में बने एक मकान में घुसकर हथियारों के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर के सदस्यों के साथ हथियार के बल पर बंधक बनाकर मारपीट की और बाथरूम में बंद कर सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब तीन लाख रुपये की नकदी लूट कर भाग गए। घटना की जानकारी पाकर दादरी सदर थाना सहित पुलिस की अन्य टीमें मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही एसआईटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव छपार निवासी रवि ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने बताया कि वीरवार रात को घर में वह और उसके पिता राजकुमार व मां कृष्णा देवी सो रहे थे। रात करीब एक बजे पांच लोग पिस्तौल, पेचकस व डंडों के साथ मेन गेट के ऊपर से कूदकर उनके घर में घुसे। उक्त लोगों ने बाहर के कमरे में सो रहे उसके पिता के सिर पर पिस्तौल तानकर उठाया। जब उसके पिता ने विरोध किया तो दूसरे व्यक्ति ने उसके पिता के सिर पर डंडे से हमला किया जिससे उसके पिता घायल हो गए।
विज्ञापन

रवि के अनुसार शोर सुनकर वह और उसकी मां कृष्णा देवी आए तो अन्य दो लोगों ने उन पर भी पिस्तौल तान दी जिसके बाद उन तीनों को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरे घर में बने कमरों की तलाशी ली। पीड़ित के अनुसार सभी हमलावरों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। काफी मशक्कत के बाद उसने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा और शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसी ने आकर मकान के गेट की कुंडी को खोला और उन्हें संभाला। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पीड़ित रवि ने बताया कि बदमाश घर से 8-10 जोड़ी चांदी की पाजेब, दो पैर के और दो हाथ के चांदी के छलकड़े, करीब 14-15 तोला सोना व तीन लाख रुपये की नकदी हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारपाई के चारों तरफ आकर खड़े हो गए बदमाश : राजकुमार
बदमाशों के सिर में डंडा मारने से घायल हुए छपार निवासी राजकुमार को उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल में उपचाराधीन राजकुमार ने बताया कि देर रात को वह अपने मकान की बैठक में सो रहा था। उसी दौरान पांच व्यक्ति अंदर आए और मेरी चारपाई के चारों तरफ खड़े हो गए। उन्होंने मुझे चुप रहने को बोला। तभी मेरी उनके साथ हाथापाई हुई तो उन्होंने पिस्तौल निकाल कर मुझ पर तान दी। इसके बाद वे अंदर चले गए और वहां मेरी पत्नी व बेटे पर भी पिस्तौल तान दी जिसके बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

वर्जन
देर रात करीब ढाई बजे घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जांच के लिए मौके पर एफएसएल व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने एसआईटी का गठन किया है। जिसमें सदर पुलिस के अलावा सीआईए व स्पेशल स्टॉफ टीमों को भी शामिल किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी है।-- सतबीर सिंह, प्रभारी, दादरी सदर पुलिस थाना।

गांव छपार स्थित मकान, जिसमें लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। 

गांव छपार स्थित मकान, जिसमें लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed