फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Apply for State Energy Conservation Awards by 30 September: Additional Deputy Commissioner

राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन: अतिरिक्त उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Apply for State Energy Conservation Awards by 30 September: Additional Deputy Commissioner
चरखी दादरी। केंद्र व प्रदेश सरकार ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। सरकार द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा एवं हरेडा के माध्यम से आजादी अमृत महोत्सव के तहत राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों की एक अनूठी योजना आरंभ की है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इन पुरस्कारों में नकद राशि, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed