फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   An accused arrested for entering the house and attacking a mother and son with deadly weapons

Charkhi Dadri News: घर में घुसकर मां और बेटे पर जानलेवा हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 02 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
An accused arrested for entering the house and attacking a mother and son with deadly weapons
चरखी दादरी। जिला पुलिस की टीम ने घर में घुसकर युवक और उसकी मां पर कुल्हाड़ी व रापड़ी से हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल को दादरी नागरिक अस्पताल से गांव दुधवा निवासी जोगेंद्र व मुन्नी के लड़ाई-झगड़े में घायल होकर रोहतक पीजीआई रेफर होने की सूचना झोझू कलां थाने से मिली थी जिस पर एएसआई सुरेंद्र मोहन टीम के साथ पीजीआई पहुंचे।
वहां घायल जोगेंद्र ने शिकायत दी कि उसके ताऊ दीनदयाल का परिवार उनके साथ झगड़ा करता रहता है। 28 अप्रैल को सुबह वह और उसकी मां घर पर थे। उसी समय उसके ताऊ के परिवार के सदस्य उनकी दीवार में अपना गेट लगा रहे थे। उन्होंने मना किया लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद उक्त पांचों लोग रापड़ी ओर कुल्हाड़ी लेकर उनके घर में घुसे और उस पर कुल्हाड़ी से हमला किया। शोर सुनकर उसकी मां मुन्नी बचाने के लिए आई तो उसके सिर पर भी कुल्हाड़ी से वार किया और धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई सुरेंद्र मोहन ने मामले की गहनता से जांच की। फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाकर साक्ष्य एकत्रित किए। वीरवार को एएसआई सुरेंद्र मोहन ने आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी दुधवा को गिरफ्तार किया। आरोपी से उसके प्लॉट में छुपाया गया वारदात में प्रयोग किया लकड़ी का टूटा हुआ कुल्हाड़ी का बिंडा बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed