{"_id":"65f0c840e70704079d063fe7","slug":"all-three-accused-of-beating-and-firing-a-young-man-arrested-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114847-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महिला दोस्त से मिलने आए युवक को पीट कर फायरिंग के तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महिला दोस्त से मिलने आए युवक को पीट कर फायरिंग के तीनों आरोपी गिरफ्तार
Wed, 13 Mar 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। झोझूकलां कॉलेज के पास 21 दिन पहले राजस्थान निवासी युवक से मारपीट और फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। दो आरोपी दादरी जिले के और तीसरा भिवानी जिले का रहने वाला है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि झुंझुनू निवासी संजय ने 19 फरवरी को झोझूकलां थाना पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें संजय ने बताया कि वर्ष 2020 में गांव रुदड़ौल में उसकी शादी हुई थी। उसने बताया कि नैंसी नाम की एक लड़की ने करीब डेढ़ माह पहले उससे व्हाट्सएप पर मैसेज कर उससे दोस्ती की थी। तब से वह उससे बात करती रही। संजय ने बताया कि 19 फरवरी को वह पत्नी को मायके छोड़ने के लिए रुदड़ौल आया था। उसी दौरान नैंसी ने उसे मैसेज कर मिलने के लिए 11 बजे झोझूकलां महिला कॉलेज के पास बुलाया।
बाद में व्हाट्सएप कॉल के जरिये बातचीत होने पर नैंसी ने अपनी असल पहचान मौड़ी निवासी अन्नू के रूप में बताई और कॉलेज से आगे आने के लिए कहा। संजय ने बताया कि करीब 11:30 बजे वह कॉलेज के पास पहुंच गया। जब उसने कॉल की तो युवती ने उसे थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा। इसके बाद बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उन्होंने उसे पीट दिया। इसके बाद आरोपी हवाई फायर कर वहां से फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।