फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Agitation again for Jaat reservation in Haryana

Haryana: जाट आरक्षण के लिए  फिर होगा आंदोलन, समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए संकेत

Sat, 30 Aug 2025 08:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 08:31 PM IST
सार

जाट धर्मशाला में शनिवार को भाईचारा सम्मेलन में जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन उनका हक है और जरूरत पड़ी तो इसके लिए दोबारा से भी आंदोलन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Agitation again for Jaat reservation in Haryana
जाट धर्मशाला में बैठक का आयोजन - फोटो : संवाद

विस्तार

जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया और प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम श्योराण ने समाज के लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया। दहिया ने कहा कि आरक्षण उनका हक है और जरूरत पड़ी तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि अक्तूबर में जसिया (रोहतक) के चौधरी छोटूराम धाम से जाट आंदोलन का बिगुल बज सकता है।

विज्ञापन


जाट धर्मशाला में शनिवार को भाईचारा सम्मेलन में जाट आरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन उनका हक है और जरूरत पड़ी तो इसके लिए दोबारा से भी आंदोलन कर सकते हैं। उन्हें बार-बार सरकार की ओर से अहीर व गुर्जर के समान आरक्षण देने का वादा किया गया है, लेकिन इसे धरातल पर लागू नहीं किया गया। अब प्रदेशभर में इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। इस दौरान विद्यानंद हंसावास व फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जसिया में लिया जाएगा अंतिम निर्णय

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि प्रदेशभर में भाईचारा सम्मेलन करने के बाद 5 अक्तूबर को रोहतक जिले के जसिया के चौधरी छोटूराम धाम पर राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें रायशुमारी लेकर आंदोलन को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: प्रदेश में बनेगी आपदा राहत बल की दो बटालियन, सीएम सैनी ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed