{"_id":"69162c679be6c714800a6b4a","slug":"after-noon-private-buses-dominate-the-rohtak-route-making-life-difficult-for-pass-holders-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-147484-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रोहतक रूट पर दोपहर बाद निजी बसों का दबदबा, पास धारकों की मुश्किलें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रोहतक रूट पर दोपहर बाद निजी बसों का दबदबा, पास धारकों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला के बस स्टैंड से दोपहर 1:45 बजे के बाद रोहतक रूट पर करीब पांच घंटे तक परिवहन समिति की बसों की अधिक संख्या के कारण यात्रियों और पास धारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रोडवेज को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
रोहतक डिपो से दादरी डिपो की ओर रोडवेज की बसें पर्याप्त संख्या में नहीं भेजी जा रही हैं। इसके विपरीत, परिवहन समिति हर 16 मिनट में बसें चलाती है। निजी बसों में पास मान्यता न होने के कारण रोडवेज पास धारकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय बस स्टैंड से दोपहर 1:44 से शाम 7 बजे तक पांच रोडवेज बसों का संचालन होता है, जबकि इसी समय में परिवहन समिति की 17 बसें रोहतक जा रही हैं।
बस स्टैंड पर मौजूद पास धारक विद्यार्थियों ने कहा कि निजी बसों में पास मान्यता न मिलने के कारण उन्हें रोडवेज बस का लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिससे समय पर घर पहुंचने और पढ़ाई प्रभावित होती है। रोहतक रूट पर बस स्टैंड से दोपहर करीब 1:45, 3:20, 4:16, 6 और 7 बजे रोडवेज बसें चलती हैं, जबकि परिवहन समिति की बसें प्रति 16 मिनट के अंतराल पर रोहतक के लिए रवाना होती हैं।