{"_id":"6839f2c6f1912c62fc0228b5","slug":"after-installing-10-transformers-the-work-of-installing-link-lines-and-jumpers-has-also-started-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137916-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 10 ट्रांसफार्मर लगाने के बाद अब लिंक लाइन और जंपर लगाने का काम भी हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 10 ट्रांसफार्मर लगाने के बाद अब लिंक लाइन और जंपर लगाने का काम भी हुआ शुरू
Fri, 30 May 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 30 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
लाइन बदलने के लिए केबल ठीक करते कर्मचारी।
चरखी दादरी। शहर के लोहारू रोड व वेयर हाऊस क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कटों से जल्द राहत मिलेगी। इसके लिए बिजली निगम ने हाल ही में लगाए गए 10 ट्रांसफार्मरों की लिंक लाइन डालने और जंपर लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसका मकसद यह है कि एक ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आने पर उपभोक्ताओं को दूसरी लाइन से बिजली आपूर्ति की जा सके।
निगम अधिकारियों की माने तो इसके लिए सभी ट्रांसफार्मरों के जंपर व स्विच बदले जा रहे हैं। कार्य के पूरा होने पर क्षेत्र के 700 बिजली उपभोक्ताओं को पावर कटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर 10 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और लगाए जा सकते हैं।
बता दें कि गर्मी के सीजन में बढ़े बिजली लोड को नियंत्रित करने के लिए बिजली निगम की ओर से लोहारू रोड और वेयर हाउस कॉलोनी में 100 केवीए क्षमता के 10 बिजली ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। निगम की टीम इन्हीं ट्रांसफार्मरों का चालू करने के लिए लिंक लाइन और जंपर बदलने का कार्य कर रही है। बिजली निगम की योजना का कार्य पूरा होने के बाद कम वॉल्टेज के चलते लगने वाले बिजली कटों का स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
- इन कॉलोनियों को होगा फायदा
फोरमैन महेश कुमार ने बताया कि सभी 10 ट्रांसफार्मरों के स्विच और जंपर लगने के बाद केबल या अन्य कोई फॉल्ट आने के बाद दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति चालू की जा सकेगी। लिंक लाइन का कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोहारू रोड स्थित एमसी कॉलोनी, पीएनबी के सामने वाली गली, वेयर हाउस कॉलोनी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
- लोड कम करने के लिए लगाए गए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
बिजली निगम ने जिन क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए हैं, वहां पहले रखे ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे थे। इससे ट्रांसफार्मर में बार-बार फॉल्ट आ रहे थे जबकि उपभोक्ताओं को भी लंबे समय के बिजली कट के कारण परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा था।
लंबे समय से क्षेत्र के उपभोक्ता बार-बार बिजली गुल होने की शिकायतें कर रहे थे। इसके बाद निगम ने क्षेत्र में 10 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं। अब लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-महेश कुमार, फोरमैन, बिजली निगम