फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Administration started action against those using banned plastic goods, 121 challans deducted so far

प्रतिबंधित प्लास्टिक सामान का उपयोग करने वालों पर प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, अब तक 121 चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Administration started action against those using banned plastic goods, 121 challans deducted so far
चरखी दादरी। जिला प्रशासन ने एकल उपयोग के प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों, थोक विक्रेताओं और रेहड़ी चालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यह बात जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने बुधवार को प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले के व्यापारी, दुकानदार और रेहड़ी लगाने वाले प्रतिबंधित प्लास्टिक सामान का उपयोग कतई न करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि दादरी जिला में पॉलिथीन, प्लास्टिक की वस्तुओं को रखने वालों के चालान आरंभ कर दिए गए हैं। दादरी नगर परिषद ने पॉलिथीन के 102 व सिंगल यूज प्लास्टिक के 19 चालान किए हैं। इनमें 91600 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा सोलिड वेस्ट के 9 चालान किए गए हैं, जिनमें बीस हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। उन्होंने कहा कि 75 माइक्रोन तक के पॉलिथीन पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। इसी को लेकर लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने कहा कि सरकार प्लास्टिक का उत्पादन करने वाले उद्यमियों को भी वैकल्पिक मशीनें अनुदान पर मुहैया करवाने पर विचार कर रही है, जिससे कि वे कुछ और उपयोगी वस्तुओं का उत्पादन शुरू कर सकें। इस कार्य में नगर व्यापार मंडल को भी सहयोग करना चाहिए। पॉलिथीन व प्लास्टिक ने दादरी शहर के सीवरेज सिस्टम को काफी नुकसान पहुंचाया है। आम नागरिकों को इस मुहिम में आगे आकर सामान को रखने के लिए घर से थैले लेकर बाजार में आना चाहिए। वीसी में इस अवसर पर नगराधीश नरेंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पॉलीथिन खाकर मर रहे हैं पशु : मुख्य सचिव
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीसी में कहा कि पॉलिथीन खाने से हमारे पशु मर रहे हैं और बीमार हो रहे हैं। उनकी रक्षा के लिए इनका प्रयोग बंद कर दें। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ प्लास्टिक उत्पाद की बिक्री पर रोक लगाई जाए। इस मामले में चालान और अधिक किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed