{"_id":"62eaaafd3ec9826a051d8705","slug":"adgp-inspected-the-proposed-land-for-police-line-charkhidadri-news-hsr6383529124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजीपी ने पुलिस लाइन के लिए प्रस्तावित जमीन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजीपी ने पुलिस लाइन के लिए प्रस्तावित जमीन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
चरखी दादरी। रोहतक रेंज की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह ने बुधवार को जिले में कलियाणा रोड पर पुलिस लाइन के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत व अन्य पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद उन्होंने झोझूकलां थाने का निरीक्षण किया।
थाने में पहुंचने पर एडीजीपी ममता सिंह को पुलिस गार्द ने सलामी दी। एडीजीपी ने थाना की बिल्डिंग, तमाम रिकार्ड, सीसीटीएनएस एवं कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क पर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इसके अलावा एमएचसी कक्ष के रिकॉर्ड और शस्त्रागार में रखें असलाह की भी बारिकी से जानकारी ली। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर एडीजीपी ममता सिंह ने मालखाना मोहर्र ईएचसी बलजीत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने गांव झोझूकलां के गणमान्य लोगों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संबंध होंगे तभी अपराधों पर रोकथाम लगाई जा सकती है । बैठक के दौरान उन्होंने लोगों को युवा बच्चों को नशे से दूर रखने की बात कही।
थानों में पहुंचने वालों से करें सभ्य व्यवहार
एडीजीपी ने कहा कि थाना प्रबंधक व अनुसंधानकर्ताओं को अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करने और आमजन से संबंधित किसी भी कार्य को लंबित न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के दौरान मामले की हर पहलू से जांच करें। थाने में आने वाले हर व्यक्ति की सुनवाई हो और महिला संबंधित शिकायतों पर तुरंत निष्पक्ष एवं न्यायोचित कार्यवाही की जाए। चोरी की वारदातों को रोकने के लिए लगातार गश्त करें।