{"_id":"67574cd67b960b1f7b093df7","slug":"action-will-taken-on-road-side-working-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-127737-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे वर्कशॉप चलाने पर होगी कार्रवाई : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे वर्कशॉप चलाने पर होगी कार्रवाई : एसपी
Tue, 10 Dec 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। बेवजह सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वाले चालकों और वर्कशॉप चलाने वालों पर अब जिला पुलिस कार्रवाई करेगी। सड़क हादसों को कम करने के लिए ऐसा किया जाएगा।
एसपी अर्श वर्मा ने सोमवार को सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। साथ ही चालकों व वर्कशॉप संचालकों से भी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। एसपी ने बताया कि सड़क हादसे रोकने के लिए जिला पुलिस ने कई अहम कदम उठाए हैं।
सड़कों पर हादसों का कारण बन रहीं खामियों को दूर करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। विशेष रूप से सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हाईवे पर सड़क किनारे विभिन्न प्रकार के वाहनों की वर्कशाॅप चला रहे मैकेनिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कारण यह कि इनकी वजह से हादसों का खतरा रहता है। अब यदि कोई सड़क किनारे वर्कशाॅप चलाता मिला तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद