फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accused arrested for entering BSF jawan's house with the intention of stealing

चोरी के इरादे से बीएसएफ जवान के घर घुसने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for entering BSF jawan's house with the intention of stealing
झोझूकलां। गांव रामबास निवासी बीएसएफ जवान के घर में घुसने और महिलाओं को धमकी देकर फरार होने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। उसके खिलाफ मंगलवार को ही बीएसएफ जवान की पत्नी की शिकायत पर धारा 380, 457, 506 और 511 के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रामबास निवासी प्रियंका ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि उसका पति बीएसफ में कार्यरत है। वह अपने बच्चों व सास के साथ मकान पर रहती है। उसकी ननंद भी अपने मायके आई हुई है। गत पांच जून की देर रात गांव का ही एक व्यक्ति गलत इरादे से उनके घर घुस गया। आहट सुनकर उनकी आंख खुली तो उन्होंने उसे पकड़ने का प्रयास किया। उस दौरान आरोपी उन्हें धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो शराब पीकर घर गया था। पड़ोस में शोर सुनकर वो छत पर चढ़ गया और उसके बाद शराब के लिए रुपये चोरी करने के लिए वो महिला के घर पहुंचा था। उसी दौरान महिला जाग गई और धमकी देकर वो मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed