{"_id":"641968892de14b8b5907abc3","slug":"accident-on-national-highway-152d-car-collided-with-working-laborer-died-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे 152 डी पर हादसा: काम कर रहे श्रमिक को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे 152 डी पर हादसा: काम कर रहे श्रमिक को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत
Tue, 21 Mar 2023 01:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:49 PM IST
सार
रेवाड़ी पुलिस को दिए बयान में सैम्पल निवासी सुनील ने बताया कि उसका पिता बलवान गावड कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर श्रमिक काम करता था। सोमवार शाम उसका पिता और अन्य श्रमिक झिंझर के समीप काम कर रहे थे।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में एनएच 152 डी पर सोमवार शाम एक कार ने काम कर रहे श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसे में रोहतक जिला के सैम्पल निवासी श्रमिक की मौत हो
विज्ञापन
गई। बौंदकलां थाना पुलिस आज सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाएगी। उसके बेटे के बयान पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक श्रमिक का आज करवाया जाएगा पोस्टमार्टम, पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस को दिए बयान में सैम्पल निवासी सुनील ने बताया कि उसका पिता बलवान गावड कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर श्रमिक काम करता था। सोमवार शाम उसका पिता और अन्य श्रमिक झिंझर के समीप काम कर रहे थे। उसी दौरान रोहतक की तरफ से एक कार आई और काम कर रहे उसके पिता को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया औश्र अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसके पिता का मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, सुनील के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।