{"_id":"656829b57f08fa970003a8fa","slug":"accident-in-dadri-four-injured-in-collision-between-two-cars-case-registered-against-swift-driver-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी में हादसा: दो कारों की भिड़ंत में चार घायल, स्विफ्ट चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी में हादसा: दो कारों की भिड़ंत में चार घायल, स्विफ्ट चालक पर केस दर्ज
Thu, 30 Nov 2023 11:50 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:50 AM IST
सार
हादसे में धर्मबीर की बुआ कमलेश व राजकुमार को ज्यादा चोटें लगीं। उन्हें वाहन का प्रबंध कर उपचार के लिए दादरी के एक निजी अस्पताल लाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर किया गया। धर्मबीर को भिवानी रेफर किया गया जबकि चौथे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चरखी दादरी में पिचोपा मोड़ के समीप टियागो और स्विफ्ट की भिंड़त हो गई। हादसे में टियागो सवार महिला समेत चार लोग घायल हुए जिनमें से दो को हिसार और एक को भिवानी रेफर किया गया। वहीं, एक अन्य घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने टियागो चालक की शिकायत पर स्विफ्ट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में भिवानी के हनुमान ढाणी निवासी धर्मबीर ने बताया कि वो अपने रिश्तेदार राजकुमार के साथ टियागो में सवार होकर बिलावल आया था। वहां से कुंगड़ निवासी अपनी बुआ कमलेश और चाचा सतबीर के साथ वो भैसली के लिए चल पड़े। पिचोपा मोड़ से थोड़ा आगे पहुंचते ही बाढड़ा की तरफ से आ रही स्विफट ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में धर्मबीर की बुआ कमलेश व राजकुमार को ज्यादा चोटें लगीं। उन्हें वाहन का प्रबंध कर उपचार के लिए दादरी के एक निजी अस्पताल लाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हिसार रेफर किया गया। धर्मबीर को भिवानी रेफर किया गया जबकि चौथे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में धर्मबीर के बयान पर स्विफ्ट चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन