फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Accident due to deteriorating balance on dilapidated road, bike rider LIC agent dies

जर्जर सड़क पर संतुलन बिगड़ने से हादसा, बाइक सवार एलआईसी एजेंट की मौत

Tue, 06 Jul 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accident due to deteriorating balance on dilapidated road, bike rider LIC agent dies
चरखी दादरी। जर्जर रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग पर रविवार देर रात को गड्ढों में संतुलन खोकर बाइक सवार एलआईसी एजेंट की मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने सोमवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। मृतकों के परिजनों के अलावा घटनास्थल के समीप रहने वाले लोगों ने जिला प्रशासन से जर्जर सड़क का जल्द से जल्द जीर्णोद्घार करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ निवासी अशोक (50) एलआईसी एजेंट था। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से दादरी आया था। काम निपटाने के बाद अशोक वापस गांव जा रहा था। रात साढ़े आठ बजे जब वह रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग आरओबी से नीचे उतरा तो सड़क पर बने गड्ढों में संतुलन खो बैठा और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल के समीप खेत में काम कर रहे एक किसान ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस कंट्रोल में रूम में दी। हादसे की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल अशोक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अशोक के शव को सोमवार रात अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया और सोमवार सुबह कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विभाग को रिवाइज प्रपोजल के अनुसार बजट मिलने का इंतजार
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक भारी वाहन गुजरते हैं। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और पुनर्निर्माण की योजना तैयार होने के बाद भी पिछले तीन सालों से सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क जर्जर होने के चलते आए दिन यहां भारी वाहन धंसते रहते हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन सोमबीर दहिया के अनुसार पहले भेजे गए बजट को सरकार ने करीब तीन माह पहले मंजूरी दी थी, लेकिन वह बजट कम था। इसके चलते रिवाइज एस्टीमेट भेजा गया है और उसे मंजूरी मिलते ही सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed