फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   accident

कन्नी प्रधान की मौत, हत्या का अंदेशा जताने पर बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम

Sat, 11 Apr 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident
प्रदीप कन्नी प्रधान की फाइल फोटो । - फोटो : CharkhiDadri
सांगवान खाप के कन्नी प्रधान चरखी निवासी प्रदीप की शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के समय प्रदीप के साथ उनकी कार पर एक शिक्षक भी सवार था। जिसने प्रदीप की मौत सड़क दुर्घटना में होना बताया है जबकि परिजनों और खाप के पदाधिकारियों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर 174 सीपीआरसी के तहत कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर हत्या का पता चलता है तो धाराओं में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांगवान खाप के अधीन पांच गांवों के प्रधान प्रदीप सांगवान को घायलावस्था में शुक्रवार शाम सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। प्रदीप को अस्पताल लेकर आने वाले घसोला निवासी शिक्षक जयबीर भी घायल थे। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी जानकारी में शिक्षक जयबीर ने बताया कि शनिवार को प्रदीप सांगवान के साथ कार से वो मोरवाला गांव जाने के लिए घर से निकले। इस दौरान दोनों लोग ढाणी फाटक आरओबी पर पहुंचे तभी प्रदीप के पास किसी का फोन आया। जिसके बाद अचानक प्रदीप ने कार मोड़कर कलियाणा क्रशर जोन से पेमेंट लेने की बात कही। जयबीर ने बताया कि जब वो कलियाणा की तरफ जा रहे थे तो अचानक उनकी कार के सामने गोवंश आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में उसे चोटें लगीं जबकि प्रदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया जहां प्रदीप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहीं, सांगवान खाप के पदाधिकारियों और मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताया है। हत्या के आरोप लगाने पर पुलिस ने सिविल अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से शनिवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक प्रदीप की पत्नी भी शिक्षिका है और उसके एक 17 साल का बेटा है।
विधायक और एसपी पहुंचे सिविल अस्पताल
शनिवार सुबह ही सांगवान खाप से जुड़े गांवों के मौजिज लोग अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए। विधायक सोमबीर सांगवान शुक्रवार रात को अस्पताल पहुंचे और शनिवार को भी वो अस्पताल में मौजूद रहे। वहीं, एसपी बलवान सिंह राणा भी शनिवार को सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने शव का जायजा लिया।
पांच माह पहले हंी हुई थी दोनों में दोस्ती
सांगवान खाप के सचिव नरसिंह डीपीई ने बताया कि कन्नी प्रधान प्रदीप और जयबीर की दोस्ती ज्यादा पुरानी नहीं है। करीब पांच माह पहले ही वो दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। जयबीर जेबीटी शिक्षक है और उसकी पोस्टिंग भांडवा गांव में है। इस समय वह दादरी शहर के मेजबान चौक के समीप मकान बनाकर रह रहा है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसने प्रदीप को फोन कर दादरी बुलाया था।

यूं जताया परिजनों ने हत्या का अंदेशा
- मृतक के दोनों हाथों पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों के मुताबिक ये चोट सड़क हादसे में नहीं लग सकती। चोट पर परिजनों को संदेह है।
- प्रदीप कोई काम नहीं करता था और न ही वह रुपयों का किसी के साथ लेन-देन करता था। ऐसे में वह कलियाणा क्यों जाएगा।
- प्रदीप के माथे में एक कट लगा हुआ है और घाव भी गहरा है। परिजनों के मुताबिक प्रदीप ड्राइवर के बगल वाली सीट पर था जबकि कार में खून नहीं मिला है।
मृतक प्रदीप के साथ मौजूद शिक्षक जयबीर के बयान पर फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है और इसके चलते बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नरेंद्र दहिया, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed