{"_id":"5e14bd508ebc3e88062da50b","slug":"aayushman-card-distt-back-charkhidadri-news-rtk5361441174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड में बनाने में टारगेट से काफी पीछे चल रहा जिला, आशा वर्करों को उतारा फिल्ड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड में बनाने में टारगेट से काफी पीछे चल रहा जिला, आशा वर्करों को उतारा फिल्ड में
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को आमजन तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब काम तेज गति से शुरू कर दिया है। फिलहाल जिला अपने टारगेट से काफी पीछे चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले के 78 हजार पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं और गत 31 दिसंबर तक साढ़े 25 हजार कार्ड ही जिले में बन पाए हैं। इस काम को सिरे चढ़ाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बौंदकलां के अधीन आने वाले तीन गांवों में तैनात 29 आशा वर्करों को 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार की गई सूची सौंपकर आंकड़े एकत्र करने का जिम्मा सौंपा गया है। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रति कार्ड बनवाने पर आशा वर्कर को पांच रुपये मानदेय भी देगा।
प्रदेश भर में केवल चरखी दादरी ही ऐसा जिला है जिसके लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये तक कैशलैस बीमा का लाभ सबसे कम मिला है। इस योजना के लिए सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना 2011 के तहत लिए आंकड़ों के आधार पर ही सूची जारी की गई है। बौंदकलां में करीब 1200 लोग इसके पात्र हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बौंदकलां के अधीन बौंदकलां, बौंदखुर्द व रणकोली गांव शामिल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की सूची सीएचसी में भेजी जा चुकी है। जिसके लिए तीनों गांवों में कार्यरत 29 आशा वर्कर फील्ड में काम में जुट गई है।
घर-घर जाकर करेंगी पता, कार्ड बना या नहीं
पीएचसी में कार्यरत आशा वर्करों को सूची में दर्ज नामों के अनुसार घरों में जाकर पता करना है कि अब तक आयुष्मान योजना के तहत कि कितने लोगों ने गोल्डन कार्ड बनवा लिए हैं। इसके साथ ही कितने लोगों के पास प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के नाम का पत्र पहुंचा है। जिन लोगों ने पत्र मिलने के बाद भी गोल्डन कार्ड नहीं बनवाया है उनको जल्द ही योजना का गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
हर पात्र को दिलाया जाएगा आयुष्मान योजना का लाभ: डॉ. संदीप
सीएचसी बौंदकलां के इंचार्ज डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि हर पीएचसी के अधीन आने वाले गांवों में आशा वर्करों को कार्य पर लगाया गया है। जिनको विभाग द्वारा भेजी सूची के अनुसार पता करना है कि किन-किन लोगों के योजना के तहत गोल्डन कार्ड बने हैं। अभी तक कितने लोगों ने योजना के तहत गोल्डन कार्ड नहीं बनवाए हैं इसका डाटा भी उन्हें जुटाना होगा।