फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   AAP protests against cutting names of BPL card holders

Charkhi Dadri News: आप ने बीपीएल कार्डधारकों के नाम काटने पर किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 22 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
AAP protests against cutting names of BPL card holders
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन करते हुए। 
बाढड़ा (चरखी दादरी)। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बाढड़ा में बिजली बिलों व बीपीएल कार्ड धारकों के नाम काटने के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं, अनुराग ढांडा ने किसानों के धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन

अनुराग ढांडा ने कहा कि की नीतियों के चलते प्रदेश का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जो परेशान न हो। गरीबों की पेंशन, बीपीएल कार्ड, प्रॉपर्टी आईडी या फैमिली आईडी हर मुद्दे को लेकर लोग दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है और सरकार तक बात पहुंचाने की कोशिश की है। यदि सरकार ने इन मुद्दों पर काम करना शुरू नहीं किया तो आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता के साथ सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम क्लर्कों काे 35,400 वेतन नहीं दे सकते, महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकते, कर्मचारियों को ओपीएस नहीं दे सकते, सरपंचों को उनके अधिकार नहीं दे सकते और किसानों को बीमा क्लेम नहीं दे सकते, तो सीएम कुर्सी से चिपके क्यों बैठे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 6000 से ज्यादा गांवों में जाकर लोगों की राय जानी है। प्रदेश के लोगों का मत है कि कांग्रेस और भाजपा को बहुत देख लिया। अब लोग बदलाव चाहते हैं। इसलिए लोग 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे। सरकार बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सीईटी मेंस के पेपर में 41 प्रश्न रिपीट होना गंभीर विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राकेश चांदवास, प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव, एससी सेल प्रदेश अध्यक्ष नरेश बागड़ी, जिलाध्यक्ष दादरी धनराज कुंडू, सतिंदर यादव, दीपक श्योराण, रिंपी फौगाट, मोना सिवाच, रामअवतार शर्मा, डॉ. अनिल रंगा, सत्यनारायण यादव, गीता लखलान, प्रियदर्शिनी सिंह, प्रवक्ता आकाश हंसावास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed