फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A woman becoming a victim of domestic violence on the fourth day

Charkhi Dadri News: चौथे दिन घरेलू हिंसा का शिकार बन रही एक महिला

Sat, 03 Jun 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 03 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
A woman becoming a victim of domestic violence on the fourth day
चरखी दादरी। जिले में घरेलू हिंसा के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले ढाई साल के आंकड़ों पर गौर करें तो हर चौथे दिन एक महिला घरेलू हिंसा का शिकार हुई है। गत 15 दिनों की बात करें तो तीन महिलाओं को ससुराल पक्ष की ओर से गंभीर चोटें मारी गई हैं। ऐसे मामलों को रोकने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत ने शुक्रवार को एक विशेष टीम गठित की है। ये टीम घरेलू हिंसा के मामलों पर न केवल नजर रखेगी, बल्कि पीड़ित महिलाओं से समय-समय पर अपडेट भी लेगी।
विज्ञापन


घरेलू हिंसा की शिकार बनीं महिलाओं की मदद के लिए पुलिस अधीक्षक नीतिका गहलोत ने एक विशेष टीम गठित की है। इस टीम को हरियाणा उदय नाम दिया गया है और शुक्रवार को नितिका गहलोत ने महिला थाने से हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सरकार के निर्देशों पर घरेलू हिंसा के मामलों को कम करने के लिए हरियाणा उदय प्रोग्राम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि दादरी जिले में 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया जिसमें छह पुलिसकर्मी और छह सामाजिक महिला कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम में महिला थाना प्रबंधक पीएसआई सोनिया, एएसआई बबीता व सरिता, एसआई जीतराम, हेड कांस्टेबल सुमनलता और सिपाही उर्मिला शामिल हैं। इनके अलावा महिला सामाजिक कार्यकर्ता रचना चुटानी, गीता चुटानी, अनीता अरोड़ा, रेखा मदान व राजरानी सांगवान को टीम में शामिल किया गया है। एसपी ने बताया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित 20 महिलाओं का चयन किया गया है और टीम उनके घर-घर जाकर उनसे बातचीत करेगी।

पिछले तीन साल में घरेलू हिंसा के मामले
वर्ष- मामले दर्ज हुए
2021- 83
2022-88
2023 (31 मई तक)-44

- बौंदकलां क्षेत्र में ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को लगाई आग
एसपी नितिका गहलोत ने बताया कि हाल ही में बौंदकलां थाना क्षेत्र में एक घरेलू हिंसा का एक मामला सामने आया है। इसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को आग लगा दी। घटना में महिला करीब 70 फीसदी झुलस गई। इसके अलावा भी गत दो सप्ताह में दो-तीन ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें महिला को एक से अधिक चोटें मारी गई हैं।
---------
- शराब और दहेज है घरेलू हिंसाओं का कारण



पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले में घरेलू हिंसा के जो मामले सामने आते हैं उनमें से ज्यादातर का कारण दहेज और शराब होता है। इसके अलावा घरेलू हिंसा के कुछ केस चरित्र शक के आधार पर होते हैं। इस साल की बात करें तो छह माह में 44 मामले सामने आए हैं।




- यहां कर सकती हैं महिला शिकायत

अगर किसी महिला के साथ घरेलू हिंसा होती है तो वो इसकी शिकायत संबंधित थाने में स्थापित हेल्प डेस्क पर कर सकती हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर वन स्टॉप सेंटर भी बनाया गया है, वहां पहुंचकर महिलाएं कार्रवाई के साथ आश्रय भी ले सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 181 का सहारा भी ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed