{"_id":"62ec0ed5f9344462df1b5198","slug":"76-mm-rain-in-badhra-water-enters-20-shops-charkhidadri-news-hsr638444499","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़डा में 76 एमएम बारिश, 20 दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़डा में 76 एमएम बारिश, 20 दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
जिले के बाढड़ा क्षेत्र में सुबह इंद्रदेव जमकर बरसे जबकि चरखी दादरी में दिनभर बादल छाये रहे। बाढड़ा में वीरवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई। विभाग की ओर से 76 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश होने से फसलों को फायदा पहुंचने की संभावना है। बरसाती नाले ओवरफ्लो हो गए इस दौरान करीब 20 दुकानों में बारिश का पानी भर गया।
करीब डेढ़ घंटे तक इंद्रदेव जमकर बरसे। गलियों, सड़क मार्गों पर पानी भर गया। जुई व जेवली रोड पर तो हालात बहुत खराब हो गए। लोगों का सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया। कस्बे में करीब 20 से ज्यादा दुकानों में पानी भर गया। महिला हेल्प डेस्क कार्यालय के आसपास भी पानी भरा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारी नेता मोतीराम जांगड़ा, पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, आशीष, बलजीत जांगड़ा, चेतन शर्मा, जितेंद, राजेंद्र, संजय, अमित, मनोज, बंसी आदि ने बताया कि कस्बे के दादरी रोड पर नाला तो बना हुआ है, लेकिन उसकी सफाई नहीं हो रही है। बारिश होने पर नाला ओवरफ्लो हो जाता है। कस्बे में कई जगह लंबे समय से पानी भरा हुआ था और अब हालात और खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
- खेती के लिए बेहद फायदेमंद है बारिश
किसानों ने बताया कि बारिश से खरीफ की फसलों को खासा फायदा पहुंचेगा। इस रेतीले एरिया में बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ज्यादा बारिश होने पर ही इस क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर में सुधार आ सकता है। कई गांव तो डार्क जोन में शामिल हैं। किसान रामकिशन ने बताया कि कपास, बाजरा, ग्वार व ज्वार में काफी फायदा पहुंचेगा।