फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   70 dengu patient

Charkhi Dadri News: 35 दिनों में मिले डेंगू के 58 केस, चार दिन में 8 रोगी

Tue, 05 Nov 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
70 dengu patient
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार तक डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मरीजों के नमूने भी ले रहा है। इसी का परिणाम है कि पिछले 35 दिनों में डेंगू 58 छिपे केस सामने आए हैं।
मौसम में बदलाव के साथ खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। 30 सितंबर तक की बात करें तो जिले में 12 डेंगू पॉजिटिव केस थे। इसके बाद अक्तूबर के 31 दिनों में डेंगू के 50 मामले सामने आए। वहीं, नवंबर के पहले चार दिन में 8 केस मिल चुके हैं। इसके साथ ही इस सीजन में डेंगू के डंक का शिकार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि गांवों में 41 तो शहरों में 29 डेंगू पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जायजा लेने के साथ दवा का छिड़काव करवा रहे हैं।फिलहाल, महिलाओं के मुकाबले पुरुष डेंगू के ज्यादा शिकार बन रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो मानकावास पीएचसी क्षेत्र में सर्वाधिक 9 केस पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed