{"_id":"61df210a177ee10ce06eef5d","slug":"59-people-infected-including-clerk-and-operator-charkhidadri-news-hsr6218824157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप के दो कर्मचारियों और तीन बच्चियों समेत 59 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप के दो कर्मचारियों और तीन बच्चियों समेत 59 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
क्लर्क व ऑपरेटर सहित 59 लोग संक्रमित
छह संक्रमित स्वस्थ होने के बाद जिले में 127 मामले सक्रिय
17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1615 लोगों ने बुधवार को लगवाई वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में बुधवार 59 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में नगर परिषद के दो कर्मचारी और तीन बच्ची भी शामिल हैं। इसके साथ ही छह लोगों ने संक्रमण को मात दी है। जिल में अब 127 मामले सक्रिय हैं। बुधवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1615 लोगों को वैक्सीन की डोज भी दी गई।
बुधवार को 20 महिलाएं और 39 पुरुष संक्रमित मिले हैं। अचीना, भागेश्वरी और सांवड़ में तीन-तीन, सांजरवास में दो, शहर में 23, इमलोटा, पिचोपा कलां, मालकोष, रणकोली, नीमली, लांबा, रासीवास, चरखी, चिड़िया, झिंझर, नीमड़ी, मांढी केहर, झोझूकलां, चिड़िया और बौंदकलां में एक-एक केस मिला है। इसके अलावा नगर परिषद का एक क्लर्क और एक ऑपरेटर भी संक्रमित पाया गया है। अब तक नगर परिषद के तीन कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं।
707 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5223 हो गई है। बुधवार को 606 सैंपलों की रिपोर्ट आई है जबकि विभाग 797 नए सैंपल लिए हैं। फिलहाल 707 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। बुधवार को शहर में 23 और गांवों में 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं। नए संक्रमितों की उम्र 9 से 87 साल के बीच है। वहीं कोरोना को मात देने वालों की संख्या 4957 हो गई है।
विज्ञापन
75 ने प्री-कॉशनरी तो 452 किशोरों ने लगवाई पहली डोज
जिला वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि बुधवार को जिले में 1615 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। इसके तहत 75 फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्री-कॉशनरी और 452 किशोरों को पहली डोज लगाई गई। बुुधवार को 874 लोगों को को-वॉक्सिन और 741 को कोविशील्ड की डोज दी गई। बुधवार को सबसे अधिक वैक्सीनेशन झोझूकलां में हुआ। यहां 230 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
-------
वर्जन:
बुधवार को जिले में कोरोना के 59 नए केस आए हैं जबकि छह संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में 127 केस सक्रिय हैं जबकि 707 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ