फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   51 youth donated blood in the camp

शिविर में 51 युवाओं ने किया रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
51 youth donated blood in the camp
चरखी दादरी। मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से अचीना के राजकीय ब्वॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें युवा मंच के सदस्यों व ग्रामीणों का सहयोग रहा। शिविर की अध्यक्षता कर्ण सिंह, निवर्तमान सरपंच प्रेम सिंह व दिलबाग नंबरदार ने संयुक्त रूप से की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विकास लांबा व मंजीत सिंह मौजूद रहे। शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विज्ञापन

शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संगठन संस्थापक एवं पूर्व बैंक अधिकारी बलवान साहू ने शिरकत की। युवा विंग अध्यक्ष एडवोकेट अनिल साहू ने बताया कि शिविर में रक्तदान के लिए 88 युवाओं ने पंजीकरण करवाया, लेकिन ब्लड बैंक की जरुरत अनुसार 51 का ही रक्त लिया गया।
विज्ञापन

शिविर में नई दिल्ली रेडक्रॉस की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। कैंप में डॉक्टर विक्रम, श्रवण, महेश, मंजीत व अरुणी ने युवाओं को रक्तदान के फायदों की जानकारी दी। शिविर में पटवारी जोगेंद्र कलकल ने भी रक्तदान किया। अंत में रक्तदाताओं को आयोजक समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिविर में इनका रहा सहयोग -
शिविर में सोनू यादव, प्रीतम यादव, विक्रांत, रजनीकांत, नरेंद्र, संदीप, अनिल आजाद, ओमकार, मंजीत, कृष्ण, नारायण, अमृत, जगदीश नंबरदार, रामरत्न पहलवान, राजकुमार यादव, मास्टर नारायण सिंह, मनोज यादव, अजय लांबा, प्रकाश आदि का सहयोग रहा।
-----
फोटो - 19
अचीना में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाते रिटायर्ड बैंक अधिकारी बलवान साहू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed