फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   500 metric ton dap reached

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी में पहुंची 500 मीट्रिक टन डीएपी खाद, उमड़े किसान

Tue, 05 Nov 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 05 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
500 metric ton dap reached
मंगलवार को भी खाद की इतनी ही खेप पहुंचने की उम्मीद, दादरी जमीदारा सोसायटी कार्यालय में वितरित किए गए 1400 बैग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले भर में सोमवार को इफको के केंद्रों पर 500 मीट्रिक टन डीएपी खाद पहुंची। मंगलवार को भी इतनी ही खाद और पहुंचेगी। अधिकारियों का दावा है कि अब किसानों को खाद के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खाद की खेप पहुंचते ही नियमानुसार वितरण शुरू कर दिया गया है।
शहर में दो व गांवों में 16 पैक्स समितियों में खाद वितरित की जा रही है। बीच-बीच में जरूरत के अनुसार अन्य गांवों में भी खाद भेजी जा रही है। ताकि, किसानों को घर के पास ही खाद उपलब्ध हो सके। जिले की डीएपी की जरूरत 24 हजार एमटी है जबकि अब तक तीन हजार एमटी खाद पहुंची है। विभाग ने अक्तूबर व नवंबर माह के लिए 12-12 हजार एमटी खाद की मांग भेजी है। अब तक कुल तीन हजार एमटी खाद आई है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो सात नवंबर तक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर स्थित जमीदारा सोसायटी कार्यालय में भी डीएपी खाद वितरित की गई। यहां 1400 बैग बांटे गए। खाद के लिए किसानों को भीड़ रही। महिलाएं भी खाद के लिए कतार में खड़ी देखी गईं। वहीं, गांवों में कई पैक्स समितियों में भी खाद वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले : सरकार पर्याप्त मात्रा में भेजे खाद
सरकार को पर्याप्त मात्रा में खाद भेजनी चाहिए। यह बिजाई का समय है। खाद लेने के लिए पूरे दिन लाइन में खड़ा होना पड़ता है। प्राइवेट दुकानों पर भी खाद भेजनी चाहिए।
-सुखबीर सिंह, छिल्लर
- इस समय रबी की फसल सरसों व गेहूं की बिजाई का कार्य चल रहा है। रासायनिक खाद के बिना पैदावार संभव नहीं है। सरकार पर्याप्त मात्रा में खाद भिजवाए। ताकि, किसान परेशान न हो।

-समेर सिंह, मिर्च
खाद लेने के लिए सुबह छह बजे आए थे। कई घंटे लाइन में खड़ा होना पड़ा है। मुश्किल से दो बैग मिले हैं। सरकार को बिजाई के समय खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवानी चाहिए।
-चमनलाल, खोरड़ा
वर्सन:
सोमवार को जिले में 500 मीट्रिक टन खाद पहुंची है। मंगलवार को खाद का वितरण किया जाएगा। आने वाले दो तीन दिन में खाद की कोई कमी नहीं रहेगी।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
फोटो 06
दादरी जमीदारा सोसायटी कार्यालय में खाद के लिए उमड़े किसान। संवाद
फोटो 07
खाद के बैग लेने के लिए आधार कार्ड दिखाती महिला किसान। संवाद
फोटो 08
सुखबीर।
फोटो 09
समेर।
फोटो 18
चमनलाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed