फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   43 MLR cut in two days, 36 people injured in fights and seven injured in road accidents

दो दिन मे कटीं 43 एमएलआर, 36 लोग झगड़ों में तो सात सड़क हादसों में हुए घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
43 MLR cut in two days, 36 people injured in fights and seven injured in road accidents
सड़क हादसे मामले में सिविल अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। होली और फाग पर हुड़दंगबाजी व सड़क हादसों में 43 लोग घायल हुए। इनमें से 36 लोगों को लड़ाई-झगड़ों में चोटें लगीं, जबकि सात सड़क हादसों का शिकार बने। पिछले साल के मुकाबले इस बार सिविल अस्पताल में दोगुनी एमएलआर कटीं। पिछले साल होली व फाग पर 21 एमएलआर कटी थीं, जबकि इस बार आंकड़ा 43 पहुंच गया। फाग पर शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 22 तो शनिवार को 21 लोग उपचार करवाने पहुंचे। पुलिस टीमें दिनभर उनके बयान दर्ज करने में व्यस्त रहीं। 2021 में होली पर 18 लोग झगड़ों और तीन सड़क हादसों में घायल हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को मुस्तैद रहकर हुड़दंग रोकने के निर्देश दिए थे और उन्हें बाकायदा गश्त बढ़ाने की बात भी कही थी। होली और फाग पर सुरक्षा प्रबंधों की बात करें तो पुलिस ने 17 जगहों पर नाकाबंदी की। फाग के दिन राइडर, एवीआर और पीसीआर शहर के बाजार समेत वार्डों की गलियों तक गश्त करते नजर आए। पुलिस मुस्तैदी का ही परिणाम है कि शहर में कोई हुड़दंग या बड़ा विवाद नहीं हुआ।स बार शहर के मुकाबले गांवों में इस बार अधिक लड़ाई झगड़े हुए। झगड़ों और हादसों में घायल लोगों के पुलिस टीमों ने बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

20 सदस्यीय स्टाफ रहा इमरजेंसी में तैनात
होली और फाग के मद्देनजर विभाग ने इमरजेंसी में तैनात स्टाफ की संख्या बढ़ा दी। सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने बताया कि इमरजेंसी में होली व फाग पर चिकित्सकों समेत 20 कर्मचारियों ने अपनी सराहनीय सेवाएं दीं। उन्होंने बताया कि घायलों के उपचार के लिए सिविल अस्पताल में प्रबंध पुख्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार होली और फाग पर पुलिस टीमें अलर्ट रहीं। कुछ जगहों पर विवाद होने की सूचना मिली थीं और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। इन मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता

होली और फाग पर सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पुख्ता प्रबंध रहे। चिकित्सकों के अलावा यहां स्टाफ की संख्या हमने बढ़ाई थी और सभी ने अपना काम बखूबी किया। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed