फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   40 percent grant will be given on setting up mushroom compost unit

Charkhi Dadri News: मशरूम कंपोस्ट यूनिट लगाने पर मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान

Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
40 percent grant will be given on setting up mushroom compost unit
चरखी दादरी। किसानों की आय बढ़ाने व उन्हें पारंपरिक खेती से बागवानी की लाभकारी फसलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न फसलों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मशरूम कंपोस्ट यूनिट लगाने पर 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि मशरूम के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। किसानों में मशरूम की खेती की सही जानकारी के अभाव में यह बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध नहीं होता, जबकि बाजार में इसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला के किसान फसल विविधीकरण के तहत मशरूम की खेती को अपनाकर बाजार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जिला में उद्यान विभाग हरियाणा द्वारा चालू वित्त वर्ष में विभागीय स्कीम के तहत अनुदान राशि दी जाएगी। मशरूम कंपोस्ट व मशरूम प्रोडक्शन यूनिट की अधिकतम यूनिट कोस्ट 20 लाख निर्धारित की गई है, जिसमें 40 प्रतिशत राशि अनुदान स्वरूप दी जाएगी। इसके साथ ही जिला में हाइड्रोपोनिक के लिए चार हजार स्क्वेयर मीटर का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 3450 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर यूनिट कोस्ट रखी गई है, जिसके लिए 35 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इच्छुक किसान यूं कर सकते हैं आवेदन
जिला बागवानी अधिकारी डाॅ. अरुण शर्मा ने बताया कि अनुदान योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान होर्टनेट.जीओवी.इन पर आवेदन कर सकते हैं। अनुदान राशि विभागीय गाइडलाइन अनुसार ही दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक किसान किसी भी कार्य दिवस पर जिला उद्यान अधिकारी एवं उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed