फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   35 units of blood donated in the camp, 117 soldiers got respect

शिविर में 35 यूनिट हुआ रक्तदान, 117 सैनिकों को मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
35 units of blood donated in the camp, 117 soldiers got respect
आर रासीवास में आयोजित शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। रासीवास में मॉडल जिला बनाओ संगठन की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान सेवानिवृत्त और सेवारत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता संगठन युवा विंग अध्यक्ष एडवोकेट अनिल साहू ने की। उन्होंने बताया कि शिविर में 35 यूनिट रक्तदान हुआ, जबकि 117 सैनिकों को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी निहाल सिंह, रामधन, भौल्लर, हीरालाल समेत शहीद मुख्तयार, सुभाचंद, बृज सिंह व धनपत की स्मृति में आयोजित किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि वयोवृद्ध कैप्टन दीवान सिंह और स्वतंत्रता सेनानी भौल्लर के परिजन रोहताश ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रासीवास व आसपास के गांवों के 117 सैनिकों, पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों को वीर सैनिक गौरव अवार्ड भेंट किए गए। इनमें झूथर सिंह, सुभाचंद, जगदीश, अत्तर, सुरेश, रण सिंह, कमल सिंह, मीर सिंह, होशियार सिंह, रामफल, मनोहर, रिसाल सिंह, रोहताश, अजीत, शेर सिंह, दलबीर, ताराचंद, बीर सिंह, जयसिंह, विरेंद्र, पवन, मंजीत, राम सिंह, बलजीत, कृष्ण, रणधीर, केहर सिंह, रामनिवास, प्रवीन, चंद्रकला, विजय, सूरजमल, सुनील, संजय, सुंदरपाल, सुदेश, मक्खन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भिवानी ब्लड बैंक की टीम ने शिविर में अपनी सेवाएं देकर 35 यूनिट रक्त एकत्र किया। अंत में रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नेत्रहीन ग्रामीण विनोद शर्मा व सफाई कर्मी बलवान व राजबीर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील, जसवंत, अमित आकाश, भोपाल, रूपेंद्र फौजी, जितेंद्र, सुनील, विरेन्द्र, राजेश, मोहित, नीरज, निखिल, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed