{"_id":"6a29b92bbf72a68ea30f01ed","slug":"340-trees-and-over-300-electricity-poles-fell-in-the-district-due-to-the-storm-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-156382-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: आंधी से जिले में 340 पेड़ व 300 से अधिक बिजली के खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: आंधी से जिले में 340 पेड़ व 300 से अधिक बिजली के खंभे गिरे
Thu, 11 Jun 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
आंधी के दौरान सड़क पर गिरे पेड़।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में मंगलवार शाम को आई तेज आंधी ने जिले में भारी तबाही मचाते हुए जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के दौरान जिलेभर में करीब 340 छोटे-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों और रास्तों पर गिर गए, जबकि 300 से अधिक बिजली के खंभे टूटने और 13 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति घंटों तक बाधित रही। पेड़ों और खंभों के गिरने से जिले के अनेक मुख्य संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए, जिससे आवागमन प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वन विभाग के अनुसार सबसे अधिक नुकसान सांजरवास ब्लॉक में हुआ, जहां करीब 270 पेड़ धराशायी हो गए। वहीं दादरी ब्लॉक में भी 70 पेड़ आंधी की चपेट में आकर गिर गए। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मार्गों से अवरोध हटाने तथा बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटी रहीं, लेकिन देर रात तक कई क्षेत्रों में स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
दादरी-रोहतक रोड, सांवड़-हिंडोल मार्ग, मानहेरू, पातुवास और झींझर-भागेश्वरी रोड पर पेड़ गिरने के कारण वाहनों की कतारें लग गईं। काफी देर तक राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनेक संपर्क मार्ग बंद हो गए थे।
आंधी के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। विभाग की टीमों को विभिन्न मार्गों पर भेजा गया और सड़कों से गिरे पेड़ों को हटाने का काम शुरू किया गया। इस कार्य के लिए स्थानीय स्तर पर ट्रैक्टरों, जेसीबी मशीनों और कटर मशीनों की सहायता ली गई। कर्मचारियों ने पहले पेड़ों की बड़ी शाखाओं को काटा और फिर जेसीबी की मदद से उन्हें सड़क किनारे हटाया गया।
विज्ञापन
देर रात तक चले राहत कार्य के बाद अधिकांश मुख्य मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया गया। दूसरी ओर बिजली विभाग की टीमें भी क्षतिग्रस्त खंभों और लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी रहीं। बुधवार को भी कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था को सामान्य बनाने का कार्य जारी रहा।
वर्सन :
जिले के सांजरवास ब्लॉक में 270 और दादरी ब्लॉक में 70 पेड़ गिरे थे। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रातभर कड़ी मशक्कत कर मुख्य मार्गों से सभी गिरे हुए पेड़ों को हटाया जिसके बाद अवरुद्ध सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। आंधी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और लोगों से खराब मौसम के दौरान बड़े और पुराने पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।- हेमंत पारिक, जिला वन राजिक अधिकारी, दादरी।