फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   300 electricity poles, 11 transformers and 306 trees fell due to heavy rain and storm

Charkhi Dadri News: तेज बारिश और आंधी से 300 बिजली पोल, 11 ट्रांसफार्मर और 306 पेड़ गिरे

Fri, 30 May 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
300 electricity poles, 11 transformers and 306 trees fell due to heavy rain and storm
तेज आंधी के चलते गिरा बिजली का खंभा। 
चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। जिले में वीरवार सायं बारिश के साथ आई आंधी का जन-जीवन पर काफी असर पड़ा। जिले में 300 बिजली पोल और 11 ट्रांसफार्मर समेत 306 पेड़ गिर गए। इसके चलते बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 40 गांवों में 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

वहीं, बारिश थमने के बाद बिजली निगम और वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बाधित व्यवस्थाओं को बहाल करने की कवायद शुरू की। वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जेसीबी व ट्रैक्टरों की मदद से सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटवाया और इसके बाद ही कई संपर्क मार्गाें पर यातायात व्यवस्था बहाल हो पाई। इससे पहले वाहन चालकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। झोझूकलां-सतनाली रोड की बात करें तो तीन घंटे बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी।
विज्ञापन

आंधी और बारिश में बिजली पोल व ट्रांसफार्मर गिरने से झोझूकलां व अटेलां कलां सब डिविजन से जुड़े 40 गांवों में 16 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली निगम के कर्मचारी भी आंधी और बारिश रुकते ही संभावित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बहाल करने में जुट गए। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि झोझूकलां और अटेला कलां क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए और अब यहां केवल ट्यूबवेल कनेक्शन की आपूर्ति बंद है जबकि अन्य लाइनों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- झोझूकलां में 168 पोल और 6 ट्रांसफार्मर गिरे
तेज आंधी और बारिश के कारण झोझूकलां में सबसे अधिक 160 बिजली के खंभे और 6 ट्रासंफार्मर गिरे। इसके चलते इस क्षेत्र के गांव रातभर अंधरे में डूबे रहे। वहीं, अटेला सब डिविजन में 79 खंभे और 3 बिजली ट्रासंफार्मर गिरने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानिये....बिजली निगम को किस सब डिविजन में कितना हुआ नुकसान
सब डिविजन खंभे ट्रासंफार्मर
दादरी 14 00
सब-अर्बन 09 00
झोझूकलां 160 06
अटेलाकलां 79 03
बाढड़ा 36 02
सांजरवास 02 00
- बिजली निगम को हुआ 29 लाख का नुकसान
बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि एक पोल और केबल लगाने पर 6 हजार रुपये तक खर्च आता है। वहीं, एक नया बिजली ट्रासंफार्मर लगाने पर निगम को एक से सवा लाख रुपये तक खर्च वहन करता पड़ता है। निगम के जेई ने बताया कि वीरवार को हुई तेज बारिश व आंधी में खंभें और ट्रासंफार्मर के गिरने से अनुमानित 29 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
- इन खंडों में गिरे हैं पेड़
झोझूकलां खंड में सबसे अधिक 250 पेड़ गिरे। वहीं, सांजरवास खंड में 26 पेड़ गिरे। दादरी खंड में 30 पेड़ गिरे हैं। झोझू- सतनाली मार्ग लगभग 4 घंटे पर बाधित रहा और इस पर 100 से अधिक पेड़ गिरे हैं।


हमारे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर संभावित क्षेत्रों में तुरंत प्रभाव से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। झोझूकलां व अटेला कलां में अधिक खंभे और ट्रासंफार्मर गिरे हैं।
-अविनाश यादव, एक्सईएन, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed