फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3 arrested in fraud

Charkhi Dadri News: सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 15 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
3 arrested in fraud
फोटो 23
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में सेना भर्ती के नाम पर ठगी मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी। स्रोत : विभाग
::::::


- दादरी सीआईए ने काबू किए गए बिहार निवासी तीनों आरोपियों से पूछताछ की शुरू, मामले में पहले भी हो चुकी है 7 आरोपियों की गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राजस्थान निवासी एक युवक को नौकरी का झांसा देकर रुपये ठगने के मामले में सीआईए टीम ने तीन और आरोपियों को काबू किया है। उनकी पहचान बिहार के लखापुर निवासी विजय कुमार, गडरिया टोला निवासी अनिल कुमार और देवरा निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में दादरी पुलिस पहले भी 7 आरोपियों को दबोच चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में सदर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी। इसमें राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव भालोट निवासी अमन ने बताया कि वर्ष 2021 में वह मानकावास क्रशर जोन में मशीनों की देखभाल करता था। एक दिन उसे गांव समसपुर निवासी नीरज कुमार मिला उसने अमन को सेना में भर्ती करवाने की बात कही। नीरज ने कहा कि पटना के दानापुर आर्मी कैंट में सेना की भर्ती निकली हुई है। वह उसे आठ लाख रुपये में स्टोर क्लर्क और 6 लाख रुपये में जनरल ड्यूटी सिपाही लगवा सकता है।
विज्ञापन


बाद में वह नीरज के साथ दानापुर गया और इससे पहले नीरज के खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। वहां जाकर एक कमरे में उसका फॉर्म भरवाया गया और मेडिकल कराया। बाद में लिस्ट में नाम आने पर उसने आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये दे दिए और घर आ गया। 15 दिन बाद उसके घर नियुक्ति पत्र आ आया। जब उसने परिचितों को पत्र दिखाया तो वह फर्जी मिला। बाद में उसने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस पहले सात आरोपियों को काबू कर चुकी है। अब पीएसआई संदीप की टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed