{"_id":"64ada04c15a0935c530b4cb9","slug":"24998-people-found-suffering-from-fever-in-30-days-survey-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-2814-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 30 दिन के सर्वे में 24998 लोग मिले बुखार से ग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 30 दिन के सर्वे में 24998 लोग मिले बुखार से ग्रस्त
Wed, 12 Jul 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
लैब में सैंपल की जांच करते विशेषज्ञ।
चरखी दादरी। जिले में पिछले तीन माह से बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। मई, जून और जुलाई में 1 से 10 तारीख तक किए गए रेपिड फीवर सर्वे में 24,998 लोग बुखार से ग्रस्त मिले हैं। अहम बात ये है इन तीन माह के 30 दिन ही ये सर्वे हुआ है और इस लिहाज से तीन माह की औसत देखें तो हर रोज 835 लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। इनमें से दो लोग डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव भी पाए गए हैं। बुखार के अलावा गत तीन माह में खांसी, चर्म रोग, पेट के रोगों के मरीज बढ़े हुए हैं। हर माह माह 8300 से ज्यादा लोग बुखार पीड़ित हो रहे हैं।
बता दें कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को मई से नवंबर तक रेपिड फीवर सर्वे करने का आदेश दिया हुआ है। इसके तहत हर माह के पहले 10 दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्राउंड में जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करती हैं। दादरी जिले में भी इसके तहत विशेष टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस काम में संबंधित क्षेत्र की वर्कर की भी मदद ली जाती है।
मई माह से दादरी जिले में सर्वे की शुरुआत हुई थी जबकि जुलाई में तीसरे चरण का सर्वे किया गया है। तीनों माह की ओवरऑल स्थित देखें तो हर माह 8300 से अधिक मरीज बुखार से ग्रस्त पाए गए हैं। सर्वे के दौरान जो लोग बुखार से ग्रस्त मिलते हैं उनकी डेंगू और मलेरिया जांच के लिए सैंपल लिए जाते हैं। इन सैंपलों की जांच मातृ-शिशु अस्पताल स्थित लैब में होती है। अगर कोई पॉजिटिव केस मिल जाए तो इसकी सूचना मरीज को तत्काल दे दी जाती है और उसका उपचार भी शुरू कर दिया जाता है। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि नवंबर तक ये सर्वे चलेगा और माह के पहले दिन टीम घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी।
विज्ञापन
- गत चार वर्षों से मलेरिया के मुकाबले डेंगू का अधिक प्रकोप
सर्वे के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच रही हैं। इस सीजन में जिले के अंदर मलेरिया और डेंगू का एक-एक केस सामने आ चुका है। मलेरिया केस बधवाना और डेंगू केस सांतौर में मिला है। अब पिछले तीन साल के आंकड़ों की बात करें तो 2022 में डेंगू के 364 और मलेरिया के 2 केस मिले थे। 2021 में डेंगू के 639 और मलेरिया के 6 केस मिले थे। 2020 में डेंगू के 138 और मलेरिया के दो केस मिले थे।
- प्रत्येक टीम में हैं दो कर्मचारी
रेपिड फीवर सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 482 टीमों का गठन किया हुआ है। संबंधित क्षेत्र के सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पीएचसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक की भी इसमें जिम्मेदारी तय की हुई है। करीब एक हजार से अधिक कर्मचारी सर्वे कर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं।
- इस मौसम में इन बातों का रखें ख्याल
. घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें
. कूलर और फ्रिज की सप्ताह में एक बार सफाई करें
. शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े ही पहनकर सोएं
. रात को खिड़की तभी खोलें जब इसमें जाली लगी हो
. दूषित पानी का सेवन करने से बचे और पीने से पहले पानी को उबालें
. बुखार आने या सेहत खराब होने पर तत्काल चिकित्सक से राय लें
- गत तीन माह में यूं मिले हैं लोग बुखार से ग्रस्त
माह बुखार रोगियाें की संख्या
1 से 10 मई 6039
1 से 10 जून 9860
1 से जुलाई 9099
मई से रेपिड फीवर सर्वे की शुरुआत हुई थी और यह नवंबर तक चलेगा। गत तीन माह के सर्वे में जिले के अंदर 24,998 लोग बुखार से ग्रस्त मिले हैं। इनकी मलेरिया जांच के लिए स्लाइड भी तैयार करवाई गई है। इस सीजन में जिले के अंदर मलेरिया और डेंगू का एक-एक केस मिला है। लोगों से अपील है कि वो बारिश के मौसम में आवश्यक सावधानियां बरतें।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी