फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   16 people of Hindol who came in contact with Corona positive recruited in isolation ward, 18 samples sent to PGI for examination

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए हिंडोल के 16 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती, 1

Wed, 08 Apr 2020 08:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
16 people of Hindol who came in contact with Corona positive recruited in isolation ward, 18 samples sent to PGI for examination
चरखी दादरी। जिले के एकमात्र कोरोना पॉजिटिव मिले शख्स के संपर्क में आने वाले हिंडोल निवासी 16 और लोगों को विभाग ने सिविल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए हैं। बुधवार को 18 सैंपल भेजे गए जबकि 29 सैंपलों की रिपोर्ट आई। ये सभी रिपोर्ट नेगेटिव हैं। सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि आठ अप्रैल तक 83 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं जिनमें से 65 की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 64 रिपोर्ट नेगेटिव और एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 18 रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कोरोना पॉजिटिव जमाती के संपर्क में आने वाला हिंडोल निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसके सात परिजनों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की पूछताछ में सामने आया कि रहमान हिंडोल के 16 लोगों के संपर्क में आया था। इसके तुरंत विभाग ने उन सभी 16 लोगों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशल वार्ड में भर्ती कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि इन सभी के सैंपल जांच के लिए रोहतक पीजीआई भेजे गए हैं। इनके अलावा दो और संदिग्धों के सैंपल भेजे गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने तीसरे दिन भी रेड फ्लैग और बफर जोन में शामिल सात गांवों की सीमाएं सील रखीं। इन गांवों में आने-जाने पर प्रतिबंध हैं और पुलिस का सख्त पहरा है। लोगों के घरों से बाहर निकलने पर भी पाबंदी है और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई डोर-टू-डोर करने की व्यवस्था जिला प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन

11 हजार लोगों का दो दिन में जांचा स्वास्थ्य
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि रेड फ्लैग और बफर जोन में शामिल सात गांवों के 28661 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जानी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 5500 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि बुधवार शाम तक 5480 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। दो दिन के अंदर विभाग की टीमें करीब 11 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चुकी हैं और करीब साढ़े 17 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच अभी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

928 लोग कर चुके सर्विलांस का समय पूरा
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार क्वारंटीन में रखे गए जिले के 928 लोग अब तक सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं और 133 लोग होम क्वारंटीन हैं। बुधवार को आइसोलेशन वार्ड में 41 लोग भर्ती किए गए। इनके अलावा 32 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। 32 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

अब तक 83 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं और 51 की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 32 रिपोर्ट आना अभी पेंडिंग हैं। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 16 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
डॉ. प्रदीप शर्मा, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed