फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   150 students gave the foundation exam, results will be declared on April 20

Charkhi Dadri News: 150 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद परीक्षा 20 अप्रैल को जारी होगा परिणाम

Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
150 students gave the foundation exam, results will be declared on April 20
चरखी दादरी शहर स्थित केंद्र पर बुनियाद की परीक्षा देते विद्यार्थी।
चरखी दादरी। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को शहर के लोहारू रोड स्थित जीआरवी स्कूल में जिलास्तरीय बुनियाद लेवल-3 परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुनियाद परीक्षा 150 विद्यार्थियों ने दी। इसका परिणाम 20 अप्रैल को जारी होगा। इसके बाद विद्यार्थियों की कक्षाएं मई से शुरू हो जाएंगी। इसमें ऑनलाइन पढ़ाई करा उन्हें परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारी डीईओ वीरेंद्र नारा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सीटीएम जितेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे। शिक्षा विभाग की ओर से मिशन बुनियाद के तहत तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें दूसरे चरण की परीक्षा में पास हुए 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सुबह 8:30 बजे शुरू की गई परीक्षा एक घंटे बाद 9:30 बजे संपन्न हुई। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के प्रश्न और कक्षा नौवीं तक का पाठ्यक्रम शामिल किया गया।
विज्ञापन

सभी विद्यार्थी आठ बजे ही अपने अभिभावकों के साथ केंद्र पर परीक्षा देने के लिए पहुंच गए। इसके साथ ही डीईओ, बीईओ और सीटीएम ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने बताया कि 10 बजे ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसमें विकल्प फाउंडेशन पंचकूला से निदेशक प्रदीप कुमार व उनकी टीम पहुंची। उन्होंने सीटीएम जितेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभिभावकों को राजकीय स्कूल में अपने विद्यार्थियों को पढ़ाकर उन्हें उच्च स्तर तक ले जाना चाहिए। इससे देश में साक्षरता दर बढ़ेगी और बच्चों के साथ देश का भविष्य भी उज्ज्वल होगा।

डीईओ वीरेंद्र नारा ने कहा कि परीक्षा का मूल उद्देश्य होनहार विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें लाभ पहुंचाना है ताकि विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिले और वे देश के किसी काम आएं। इस दौरान तीनों खंड शिक्षा अधिकारी, जिला गणित विशेषज्ञ, सभी चयनित विद्यार्थियों के विद्यालय प्रभारी, एसएमसी सदस्य, अभिभावक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed